फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   BS-4 rejistration will not 1st april

एक अप्रैल से नहीं होंगे वीएस-4 वाहनों के पंजीयन

Sat, 14 Mar 2020 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
BS-4 rejistration will not 1st april
ललितपुर। देश में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए वीएस-6 वाहन चलाए जा रहे हैं। इसके लिए 31 मार्च से वीएस-4 के वाहनों के पंजीयन बंद हो रहे हैं। एक अप्रैल से केवल वीएस-6 वाहनों के ही परिवहन कार्यालयों में पंजीयन किए जाएंगे। इससे वीएस-4 वाहनों की खरीददारी कम हो गई है। लोगों में वीएस-6 जानने की जिज्ञासा है।
विज्ञापन

देश में सबसे अधिक प्रदूषण वाहनों में जल रहे ईधनों से हो रहा है। इससे बड़े-बड़े शहरों में तापमान में भी अंतर बना रहता है। लोगों को शुद्घ हवा लेना भी मुश्किल हो जाता है। कई बार तो लोगों को प्रदूषण से घर से निकलना मुश्किल हो जाता है। इस समस्या से निदान के लिए केंद्र सरकार ने तय मानकों के हिसाब से ही वाहनों का संचालन शुरु किया। जिसके चलते वीएस- 3 वाहनों का संचालन शुरु कराया। जिसके बाद वर्ष 2017 में वीएस-4 का संचालन शुरु कराया। इससे बढ़ते प्रदूूषण पर नियंत्रण की स्थिति बनी है। जिसके चलते अब केेंद्र सरकार ने वीएस-6 वाहनों का संचालन शुरु कर दिया है। जिसके चलते 31 मार्च के बाद से वीएस-4 के वाहनों के पंजीयन पर रोक लगा दी गई है। एक अप्रैल से केवल वीएस-6 वाहनों के ही परिवहन कार्यालय में पंजयीन किए जाएंगे।
विज्ञापन

वीएस-6 आने को लेकर लोगों में इसकी खासियत जानने की उम्मीद बढ़ गई है। इसको लेकर अब ग्राहकों ने अब वीएस-4 की खरीददारी कम कर दी है। वीएस-6 के आने का इंतजार कर रहे हैं। इससे वाहनों के बजार में मंदी छा गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएस4 और बीएस 6 में क्या अंतर----------
बीएस4 इमीशन नार्म्स के तहत वाहन के इंजन को इस हिसाब से डिजाइन किया जाता है कि उससे निकलने वाले धुएं से सल्फर की मात्रा भारत सरकार के तय पैमाने के आधार पर निकले। इसके लिए कम सल्फर वाले ईंधन (डीजल) का इस्तेमाल किया जाता है। इसके लिए सरकार की तरफ से ईंधन का ग्रेड तय किया जाता है।
एक मोटर साइकिल की खरीद करना थी, लेकिन वीएस- 6 की जानकारी हुई है। इसलिए अभी मोटर साइकिल नहीं खरीदना चाहते हैं।
- भगवान सिंह
प्रदूषण पर नियंत्रण हो, इसलिए वीएस-6 मोटर साईकिल ही खरीदना सबसे अच्छा होगा। साथ ही नए वाहन भी खरीदा जा सकेगा।
- ब्रजेश दुबे
जब नया मॉडल बाजार में आ रहा है, तो पुराना मॉडल वीएस-4 क्यों खरीदें। नया वीएस-6 के बाजार में आने का इंतजार कर रहे हैं।
- चंद्रशेखर विश्वकर्मा
----------
31 मार्च से वीएस-4 वाहनों पंजीयन बंद हो जाएंगे। एक अप्रैल से वीएस-6 वाहनों के पंजीयन शुरु किए जाएंगे।
बी. के आस्थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed