फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Broker caught providing O positive blood for Rs 5,000

Lalitpur News: पांच हजार में ओ पॉजिटिव ब्लड दिलाने वाला दलाल पकड़ा

Tue, 20 Feb 2024 03:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
Broker caught providing O positive blood for Rs 5,000
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में एक तीमारदार से रुपयों के बदले ब्लड दिलाने वाले युवक को एक संगठन के कार्यकर्ता ने पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस अब पकड़े गए युवक से पूछताछ कर रही है। युवक ने पुलिस को काफी कुछ जानकारी दी है।
सोमवार को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के नगर संयोजक अमन सोनी अपने एक परिचित के साथ जिला अस्पताल गया था। इस बीच वहां एक युवक आया और अस्पताल आने का कारण पूछा। अमन सोनी ने ओ पॉजिटिव ब्लड की आवश्यकता बताई। आरोपी युवक ने 5 हजार रुपये में ब्लड मिल जाने की बात कही। कुछ रुपये कम देने की बात कही तो आरोपी युवक ने ओ पॉजीटिव ब्लड कम मिलने की बात कही और 5 हजार रुपये देने पर ही ओ पॉजिटिव ब्लड मिलने की बात कही। अमन सोनी ने आरोपी युवक द्वारा ब्लड की व्यवस्था रुपयों के बदले करने की हुई बातचीत का वीडियो अपने मोबाइल से रिकार्ड कर लिया।
विज्ञापन

ब्लड बैंक के बाहर एक बाहरी युवक द्वारा रुपयों के बदले ब्लड की व्यवस्था कराने की जिला अस्पताल में चल रही दलाली की सूचना स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दी तो उन्हाेंने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया। संगठन के पदाधिकारी ने अपने अन्य साथियों को सूचना दी तो वे जिला अस्पताल पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और सिविल लाइन चौकी पुलिस के सुपुर्द कर दिया। सूत्रों के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने जिला महिला अस्पताल व ब्लड बैंक के कर्मचारियों की मिली भगत बताई है। हालांकि अभी पुलिस इस बारे में कुछ बताने से बच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
ब्लड बैंक में दिन भर जुटे रहते है बाहरी लोग
जिला महिला अस्पताल में संचालित ब्लड बैंक का हाल ऐसा है कि यहां दिन भर बाहरी लोग मौजूद रहते हैं। इन बाहरी लोगों को ब्लड बैंक में कार्यरत कर्मचारियों का पूरा सहयोग हासिल रहता है। ब्लड बैंक में ब्लड लेने या देने आने वाले व्यक्ति यह भी पहचान नहीं कर पाता कि कौन ब्लड बैंक का कर्मचारी है और कौन बाहरी है।

------------
ड्रग एक्ट के तहत ऐसे लोगों को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सोमवार को रुपये लेकर ब्लड दिलाने वाले दलाल के पकड़े जाने का मामला संज्ञान में आया है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।-द्विजेंद्र नाथ, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed