{"_id":"66cf8f878ded775d1704cf64","slug":"broken-culverts-and-dilapidated-bridges-are-making-road-construction-difficult-due-to-rain-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-119923-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: बारिश में टूटी पुलिया और जर्जर पुल राह बना रहे मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: बारिश में टूटी पुलिया और जर्जर पुल राह बना रहे मुश्किल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। बारिश से सड़कें ही नहीं क्षतिग्रस्त पुल व पुलिया भी राहगीरों के लिए समस्या बनी हुई हैं। रात ही नहीं दिन में भी सुरक्षित निकलना मुश्किल हो रहा है। कई मार्गों पर लोग चार से पांच किलोमीटर का चक्कर लगाने को मजबूर हैं। कई पुल तो पांच से छह वर्ष से क्षतिग्रस्त पड़े हैं, जिनकी मरम्मत तो दूर सुध तक नहीं ली जा रही है।
-- -
शहर में हाईवे 44 पर पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास स्थित सुरईघाट पुल लगभग पांच वर्ष पूर्व साइफन से पानी आने के चलते क्षतिग्रस्त हो गया था। आधा पुल नदी में ढह गया था। तब से अब तक इस पुल का निर्माण नहीं किया गया। प्रत्येक वर्ष बारिश के मौसम में मिट्टी कट जाती है। इससे रास्ता बंद हो जाता है। चार माह आवागमन बंद हो जाता है। राहगीरों को चार किलोमीटर का चक्कर लगाकर कैलगुवां चौराहा से आवाजाही करनी पड़ती है।
-- -
ब्लॉक बिरधा अंतर्गत ग्राम सैपुरा से धौर्रा मार्ग में अमउखेड़ा के पास स्थित नाला के उफान पर आने से मिट्टी कट गई है। इससे पुलिया के पाइप निकल आए हैं, जो किसी भी दिन गिरने से क्षतिग्रस्त हो सकता है। इससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। यही नहीं पुलिया के क्षतिग्रस्त होने से चालकों को सुरक्षित निकलने में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
-- -
जाखलौन क्षेत्र में बिजौरी-धौर्रा मार्ग की करीब पांच किमी सड़क के बीच में निकले नाले की पुलिया बीते दिनों पानी से बह गई। अब मार्ग से आवाजाही में ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। दिन हो या रात, इस मार्ग से सुरक्षित निकलना मुश्किल हो रहा है।
-- -
हरदारी से माताखेड़ा मार्ग पर नाला के ऊपर पुलिया बनी हुई थी, जो बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश से जर्जर हो गई। आधी सड़क पर पुलिया के पत्थर तक बहकर नाला में पहुंच गए। अब इस मार्ग से चार पहिया वाहन या ट्रैक्टर तक ठीक से नहीं निकल पा रहे हैं। दो पहिया वाहन चालकों तक को अनियंत्रित होकर गिरने का खतरा बना हुआ है।
कपासी से मादौन मार्ग पर नाला के उफान पर आने से पुलिया के ऊपर की सड़क पूरी तरह से जर्जर हालत में हो गई है। मार्ग पर पत्थर निकल आए हैं। इस मार्ग से वाहनों की निकासी में समस्या हो गई है। पत्थरों से दो पहिया वाहन की निकासी में अधिक समस्या हो रही है। आए दिन फिसलकर लोग गिर रहे हैं।
-- -
बम्होरी-सिंदवाहा मार्ग में क्षतिग्रस्त पुलिया
तहसील महरौनी अंतर्गत बम्होरी सिंदवाहा मार्ग में पुल पर एक पुलिया थी, लेकिन बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश में पुलिया के साथ ही आधी सड़क तक बह गई। इससे ग्रामीणों को आवाजाही में समस्या हो गई है। रात में निकलने पर दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने सड़क का निर्माण कराने की मांग की है।
बारिश से कई सड़कों पर पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई है। इनका सर्वे कराया जा रहा है। एस्टीमेट तैयार कराकर जल्द ही इनकी मरम्मत कराई जाएगी।
- दानिश खान, सहायक अभियंता, निर्माण खंड, लोक निर्माण विभाग