फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Break the silence and speak openly, inform the police if you face any problem.

Lalitpur News: चुप्पी तोड़ें और खुलकर बोलें, समस्या आने पर पुलिस को बताएं

Tue, 25 Nov 2025 12:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Break the silence and speak openly, inform the police if you face any problem.
भगवान आदिनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन में आयोजित पुलिस की पाठशाला में पुलिस अधीक्षक ने दी सलाह
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं को पुलिस अधिकारियों ने बताए सुरक्षित रहने के उपाय
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। अपना मोबाइल नंबर, फोटो और निजी जानकारी सोशल मीडिया पर साझा न करें। मोबाइल का उतना ही इस्तेमाल करें, जितनी जरूरत है। रास्ते में कोई अनजान व्यक्ति कुछ दे तो न लें और तत्काल पुलिस को सूचित करें। पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने भगवान आदिनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन महर्रा में आयोजित पुलिस की पाठशाला में यह सलाह दी। उन्होंने छात्र-छात्राओं को कानून और नियमों की जानकारी दी।
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में एसपी ने कहा कि अगर कोई फोन या मैसेज कर स्कूल-कोचिंग आने-जाने के दौरान रास्ते में परेशान कर रहा है तो हेल्पलाइन की मदद लें। बिना पहचान वाले नंबर से आने वाले किसी भी वीडियो कॉल को रिसीव न करें। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के लिए मोबाइल फोन की जरूरत रहती है लेकिन फोन चलाते समय सचेत और सावधान रहें। वर्तमान में प्रतिदिन करीब 40 हजार करोड़ रुपये का फ्रॉड साइबर अपराधियों द्वारा किया गया है।
विज्ञापन

साइबर अपराध का शिकार होने पर गोल्डन ऑवर में साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। फ्रॉड किया हुआ रुपया होल्ड हो जाएगा। वहीं, एसपी ने डीपफेक फोटो और वीडियो के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साइबर अपराधी किन-किन तरीकों से ठगी कर सकते हैं, इसके बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया अकाउंट पर किसी तरह की घटना होती है तो सबसे पहले पुलिस से शिकायत करें। शिकायत करने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाती है। मोबाइल और ई-मेल पर आने वाले अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए। ई-मेल आईडी और साेशल मीडिया अकाउंट के पासवर्ड मजबूत रखे। साइबर क्राइम थाना में तैनात उपनिरीक्षक राहुल सिंह ने साइबर अपराध का शिकार होने से बचने के अन्य तरीके बताए। बाल विवाह के प्रति जागरूक किया। वहीं, छात्र-छात्राओं ने एसपी से साइबर अपराध सहित अन्य बिंदुओं को लेकर सवाल पूछे। एसपी ने उनके जवाब दिए। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज प्रबंधक प्रदीप जैन, प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार जैन, डॉ. राेहित कुमार जैन, रामसेवक चंद्राकर, प्रीति जैन, मायाराम, राहुल चौबे, अजय सिंह आदि मौजूद रहे।


यातायात नियमों की दी जानकारी
पाठशाला में प्रभारी यातायात आलोक तिवारी ने यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी। दुर्घटना के कारण बताए। यह भी बताया कि बाइक चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें। चार पहिया चलाते समय सीट बेल्ट पहनें। इससे किसी दुर्घटना के होने पर वह सुरक्षित रह सकेंगे। नशा करके वाहन न चलाए। वाहन चलाते समय स्टंटबाजी न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed