फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   brc worker ill behaviour blame

बीआरसी के एक कर्मी पर लगा बदसलूकी का आरोप

Tue, 16 Mar 2021 12:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
brc worker ill behaviour blame
खंड शिक्षा अधिकारी बिरधा को ज्ञापन सौंपते शिक्षक - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष विनय ताम्रकार के नेतृत्व में शिक्षकों ने खंड शिक्षा अधिकारी बिरधा विनोद कुमार पटैरिया को ज्ञापन सौंपा। इसमें ब्लॉक के एक कर्मचारी पर बदसलूकी करने का आरोप लगाया गया।
विज्ञापन

शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने ज्ञापन में आरोप लगाया कि ब्लॉक अध्यक्ष एवं मंत्री के सामने ही सहायक अध्यापक हिमांशु पटेल से बदसलूकी की गई। ब्लॉक अध्यक्ष ने अभद्र भाषा का प्रयोग नहीं करने की नसीहत दी, लेकिन ब्लाक कर्मचारी ने उन्हें भी धमका दिया। प्राथमिक शिक्षक संघ ने संबंधित ब्लाक कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए उसे ब्लॉक से हटाने के लिए भी कहा है। संघ ने चेेतावनी दी है यदि कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन इस मामले में मोर्चा खोलेगा। ज्ञापन देते समय विनय ताम्रकार, गौरीशंकर सेन, विनय रजक, भैरों प्रसाद यादव, सचिन जैन, स्वदेश भूषण, संदीप नामदेव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed