फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   boy murdered in lalitpur

रंजिश में नौ साल के बच्चे को मार डाला

Sat, 22 Jun 2019 07:54 PM IST
lalitpur Published by: झांसी ब्यूरो Updated Sat, 22 Jun 2019 07:54 PM IST
विज्ञापन
boy murdered in lalitpur
कैप्सन - मृतक शिवम की फाइल फोटो। - फोटो : TALDEHATE
तालबेहट (ललितपुर)। कोतवाली तालबेहट अंतर्गत ग्राम सभा खांदी से चार दिन पूर्व घर से लापता हुए नौ वर्षीय मासूम बच्चे शिवम का शव शनिवार को महेशपुरा की पहाड़ी के समीप एक पत्थर की नीचे दबा मिला। शव मिलने के बाद पुलिस ने मृतक के दादा की शिकायत पर एक युवक के खिलाफ रंजिश में बच्चे की हत्या करने का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

ग्राम सभा खांदी के मजरा बागन्नी निवासी सतीश कुशवाहा का नौ वर्षीय पुत्र शिवम 19 जून से लापता था। सतीश कुशवाहा ने कोतवाली पुलिस को अवगत कराया, परंतु कुछ नहीं हुआ। लापता पुत्र को परिजनों ने रिश्तेदारों और आपसी लोगों के यहां खोजा, परंतु कोई पता नहीं चला। शनिवार को परिवार के लोग जब पहाड़ी के समीप से गुजरे तो उन्हें एक स्थान से बदबू आई। इस पर वह लोग मौके पर गए तो वहां एक पत्थर के नीचे शिवम का शव पत्तों के नीचे छिपा कर रखा था, जिसमें कीड़े पड़ चुके थे।
विज्ञापन

इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी के बाद अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार विजेता, पुलिस क्षेत्राधिकारी विनोद सिंह, प्रभारी निरीक्षक उदयभान गौतम मौके पर गए। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और शव को परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भिजवाया। शिवम की हत्या की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। बेटे की हत्या से मां का रो- रो कर बुरा हाल था। बाद में मृतक के दादा मुन्ना की तहरीर पर पुलिस ने दिनेश पुत्र गोविंद दास के खिलाफ रंजिश के चलते शिवम की हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पानी को लेकर थी रंजिश
तालबेहट। पीड़ित ने अपनी तहरीर में रंजिशन घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों के अनुसार दो वर्ष पूर्व कुएं से पानी लेने के विवाद में दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। तब से दोनों का मनमुटाव चला आ रहा था। हत्या आरोपी और मृतक शिवम के बीच चाचा- भतीजे का संबंध  है। मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने वाले मुुन्ना और आरोपी के दादा के पिता एक ही कुटुंब के हैं। आरोपी के पिता के पास आधा एकड़ जमीन बताई गई है।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed