फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   boy drowned in river

नदी में डूबने से 11 वषीरय बालक की मौत

Tue, 25 Jun 2019 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
boy drowned in river
नदी में डूबने से बालक की मौत
विज्ञापन

ललितपुर। थाना महरौनी अंतर्गत ग्राम छपरट निवासी एक बालक की नदी में डूबकर मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार की सुबह लगभग नौ बजे ग्राम छपरट निवासी रोहित (11) पुत्र उत्तम अपने चाचा व मामा के साथ नदी में नहाने के लिए गया था। नहाने के बाद वह पास में ही एक पत्थर पर बैठ गया। उसके चाचा व मामा कपड़ा धोने लगे। इसी दौरान रोहित पत्थर से फिसल कर नदी में गिर गया। कपड़ा धोने के बाद जब पत्थर की ओर रोहित को देखा तो वह नजर नहीं आया। उसने पानी में देखा तो बच्चा नदी में डूबा दिखाई दिया। उन्होंने बच्चे को पानी से निकाला और आननफानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महरौनी ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया है। घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक कक्षा चार में पढ़ता था। यह जानकारी मृतक के चाचा जीवन लाल अहिरवार ने दी है।
घर का इकलौता चिराग था रोहित
रोहित अपने परिवार में इकलौता पुत्र था। वह गांव में ही एक विद्यालय में पढ़ाई कर रहा था। मृतक के पिता की तीन वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed