{"_id":"6aaaf0832c1c8769560b6ece","slug":"booking-for-wheat-and-barley-seeds-will-continue-until-the-30th-the-e-lottery-will-be-held-on-november-1st-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-163292-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: गेहूं व जौ के बीजों की बुकिंग तीस तक होगी, ई लॉटरी एक नवंबर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: गेहूं व जौ के बीजों की बुकिंग तीस तक होगी, ई लॉटरी एक नवंबर को
विज्ञापन
ललितपुर। रबी के सीजन में विभिन्न फसलों के बीज वितरण के लिए बुकिंग एवं ई-लॉटरी कराई जाएगी। इसमें कृषि विभाग की वेबसाइट (agriculture.up.gov.in) के माध्यम से कृषि विभाग में पंजीकृत कृषक बीज प्राप्त करने के लिए बुकिंग स्वयं एवं जन सुविधा केंद्र के माध्यम से कर सकेंगे। रबी सत्र 2026-27 में अनुदान पर बीज एवं निशुल्क बीज मिनीकिट प्राप्त करने के लिए प्रथम चरण की बुकिंग एवं लॉटरी प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। जबकि गेहूं एवं जौ फसल की बुकिंग 30 सितंबर तक होगी। उक्त की ई-लॉटरी 01 अक्टूबर को की जाएगी। समस्त फसलों के अवशेष लक्ष्य की बुकिंग के द्वितीय एवं तृतीय चरण के लिए बुकिंग शुरू हो चुकी है। जबकि द्वितीय एवं तृतीय चरण के लिए बुकिंग 7 दिन के अंतराल पर खोली जाएगी। इसके बाद प्रत्येक चरण तीन दिन का होगा। सोमवार से बुधवार तक बुकिंग होगी और फिर ई-लॉटरी बृहस्पतिवार को होगी। इसके बाद पुनः शुक्रवार से रविवार तक बुकिंग होगी एवं ई-लॉटरी सोमवार को जाएगी। यह जानकारी उपकृषि निदेशक ने दी है।
-- -
वर्तमान में बुकिंग के सापेक्ष अवशेष बीजों का वितरण यह है
फसल लक्ष्य अब तक बुकिंग
तोरिया तीन क्विंटल 0.75 क्विंटल
मटर 1914 क्विंटल 161 क्विंटल
चना 772.96 क्विंटल 274.56 क्विंटल
सरसों 31 क्विंटल 0.62 क्विंटल
मसूर 1264.96 क्विंटल 91.44 क्विंटल
सरसों मिनीकिट 8250 पैकेट 1348 पैकेट
मसूर मिनीकिट 2959 पैकेट 424 पैकेट
गेहूं 5048 क्विंटल 842 क्विंटल
जौ 325 क्विंटल 37.4 क्विंटल
विज्ञापन
वर्तमान में बुकिंग के सापेक्ष अवशेष बीजों का वितरण यह है
फसल लक्ष्य अब तक बुकिंग
तोरिया तीन क्विंटल 0.75 क्विंटल
मटर 1914 क्विंटल 161 क्विंटल
चना 772.96 क्विंटल 274.56 क्विंटल
सरसों 31 क्विंटल 0.62 क्विंटल
मसूर 1264.96 क्विंटल 91.44 क्विंटल
सरसों मिनीकिट 8250 पैकेट 1348 पैकेट
मसूर मिनीकिट 2959 पैकेट 424 पैकेट
गेहूं 5048 क्विंटल 842 क्विंटल
जौ 325 क्विंटल 37.4 क्विंटल