{"_id":"60d629488ebc3e3567496374","slug":"body-recovered-drowned-lalitpur-news-jhs1979970114","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलह घंटे बाद गोविंद सागर बांध से निकला डूबे युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलह घंटे बाद गोविंद सागर बांध से निकला डूबे युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बृहस्पतिवार को गोविंद सागर बांध में नहाते समय डूबे युवक का शव 16 घंटे बाद जाल डालकर निकाला जा सका। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
श्हर के मोहल्ला गोविंदनगर निवासी मोइनुद्दीन (20) पुत्र मोहम्मद करीम बृहस्पतिवार की शाम को लगभग पांच बजे अपने दोस्तों के साथ नहाने गया था, जहां वह बांध के पानी में नहाते हुए दूर तक चला गया था, उसके दोनों साथी किनारे बैठे थे। पानी में दूर जाने के बाद जब वह तैरकर लौट रहा था, तभी अचानक से वह बीच में ही गहरे पानी में डूब गया। यह देख उसके साथियों ने उसे बचाने के लिए आसपास के लोगों को मदद के लिए बुलाया, लेकिन वह तब तक डूब चुका था।
जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और नाव के सहारे उसे खोजने की कवायद शुरू की गई। उसके परिजन भी रोते बिलखते हुए वहां पहुंच गए। युवक के चाचा एवं भाई भी उसकी तलाश में पानी में उतर गए, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। इसके बाद पुलिस ने गोताखोरों की भी मदद ली, लेकिन देर रात तक सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
शुक्रवार को सुबह होने पर फिर से उसकी तलाश शुरू की गई और जाल भी फेंका गया, तो करीब सुबह साढ़े नौ बजे उसका शव जाल में फंस गया। उसके पैरों में पानी में उगी झाड़ियां फंसी थीं। गोविंद सागर बांध चौकी पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि बांध में डूबे युवक का शव शुक्रवार को सुबह निकाल लिया गया है।