{"_id":"5f4a953b8ebc3e17580441ec","slug":"body-indentified-lalitpur-news-jhs1750021148","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर सिंह के रुप में हुई रेल पटरियों पर मिले शव की पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर सिंह के रुप में हुई रेल पटरियों पर मिले शव की पहचान
झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 11:19 PM IST
विज्ञापन
ded body
- फोटो : ded body
Link Copied
ललितपुर। थाना कोतवाली के नई बस्ती क्षेत्र अंतर्गत बीना की ओर जाने वाली रेल लाइन पर शुक्रवार की सुबह मिले अज्ञात शव की पहचान नई बस्ती निवासी अमर सिंह के रूप में की गई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना कोतवाली अंतर्गत नई बस्ती स्थित वीरांगना स्कूल के पास निवासी अमर सिंह साहू (50) पुत्र खल्के साहू करीब सात वर्ष से लकवा की बीमारी से परेशान चल रहा था। बीते शुक्रवार की सुबह अचानक से घर से बिना बताए कहीं निकल गया। जिसके बाद जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। वहीं, शुक्रवार को सुबह करीब दस बजे बीना की ओर जाने वाली अप रेल लाइन पर खंभा नंबर 1036 पर एक व्यक्ति का शव क्षत-विक्षत हालत में पड़ा मिला। जानकारी मिलने पर नई बस्ती चौकी इंचार्ज संदीप सिंह सेंगर ने मौके पर पहुंचकर मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। जिसके बाद शनिवार को समाचार पत्रों में मृतक के कपड़ों व हुलिया की जानकारी मिलने पर परिजनों ने नई बस्ती चौकी इंचार्ज से संपर्क किया और पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शव की शिनाख्त अमर सिंह के रुप में की। नई बस्ती चौकी इंचार्ज ने बताया कि मृतक को लकवा की शिकायत थी और उसका इलाज भी चल रहा था। मृतक के दो पुत्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।