फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Bodies of brother-in-law and sister-in-law found hanging

Lalitpur News: फंदे से लटके मिले देवर-भाभी के शव

Tue, 01 Sep 2026 01:33 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Tue, 01 Sep 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Bodies of brother-in-law and sister-in-law found hanging
मृतका सोमवती उर्फ छाया  की फाइल फोटो। - फोटो : RPF
ललितपुर/जखौरा। थाना जखौरा के ग्राम थनवारा में सोमवार सुबह पुराने मकान में शादीशुदा देवर-भाभी के शव फंदे से लटके मिले। युवक 29 अगस्त से लापता था और परिजनों ने उसकी गुमशुदगी थाने में दर्ज कराई थी। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम थनवारा निवासी बिंदन ने बताया कि उसका भाई महेंद्र (26) 29 अगस्त को अपनी ससुराल ग्राम कैलगुवां जाने के लिए घर से निकला था। उसने पत्नी सुमन से तैयार होने की बात कही थी। जाते समय कुछ देर में बाइक ठीक कराकर आने की बात भी कही थी, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। 30 अगस्त को परिजनों ने थाना जखौरा पुलिस को सूचना दी, जिस पर गुमशुदगी दर्ज की गई थी। सोमवार सुबह महेंद्र के परिवार के एक सदस्य ने उसका मोबाइल स्टेटस देखा। इसमें महेंद्र और सोमवती उर्फ छाया (25) की साथ में फोटो लगी थी। साथ ही एक संदेश भी लिखा था। यह देखकर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने छाया के जेठ को इसकी जानकारी दी। इसके बाद वह गांव के पुराने मकान में पहुंचा। मकान के दरवाजे अंदर से बंद थे। सूचना पर पुलिस पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दरवाजा खुलवाया गया। अंदर महेंद्र और छाया के शव फंदे से लटके मिले।
विज्ञापन

पुलिस ने घटनास्थल की तलाशी ली तो महेंद्र के पास से ट्रेन के तीन टिकट मिले। इनमें एक टिकट भोपाल जाने और दो टिकट भोपाल से ललितपुर आने के थे। सूचना मिलने पर छाया के मायके और ससुराल पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिंदन ने बताया कि महेंद्र और सोमवती उर्फ छाया ममेरे देवर-भाभी हैं और उनके बीच करीब चार-पांच साल से प्रेम प्रसंग था। छाया के पति बाबूलाल ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2019 में सोमवती से हुई थी। शादी के बाद दोनों भोपाल में रह रहे थे। करीब छह साल बाद भी उनके कोई संतान नहीं हुई थी। इसे लेकर दोनों पूजा-पाठ और धार्मिक स्थलों पर मन्नत मांगते थे। रक्षाबंधन के मौके पर बाबूलाल भोपाल से गांव आया था। परिजनों ने प्रेम प्रसंग के चलते दोनों के आत्मघाती कदम उठाने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
--------------------------
प्रथमदृष्टया दोनों के बीच पूर्व से प्रेम प्रसंग होने की बात सामने आई है। दोनों शादीशुदा थे। फील्ड यूनिट ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण स्पष्ट होगा। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
अजय कुमार, सीओ सदर
---------------------------

एक माह पहले पति ने दोनों को बात करते पकड़ा था
बाबूलाल ने बताया कि करीब एक माह पहले वह काम से जल्दी घर पहुंचा था। उस समय उसकी पत्नी फोन पर बात कर रही थी। फोन देखने पर पता चला कि वह महेंद्र से बात कर रही थी। इस पर उसने महेंद्र से बात की तो उसने आगे बातचीत न करने का भरोसा दिया था। छाया ने भी माफी मांगी थी और आगे बात न करने की बात कही थी। इसके बाद बाबूलाल ने उसे माफ कर दिया था।
--------------------------
महेंद्र की पत्नी गर्भवती, तीन बेटियां
बिंदन ने बताया कि महेंद्र की तीन बेटियां हैं और उसकी पत्नी सुमन गर्भवती है। घटना के बाद पत्नी और बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने कहा कि यदि महेंद्र ने अपने प्रेम प्रसंग के बारे में पहले बताया होता तो परिवार दोनों का विवाह कराने का प्रयास करता, लेकिन इस तरह का कदम नहीं उठाना चाहिए था।
-----------------------------
जिसको आना है वो आ सकता है ...
मोबाइल फोन के स्टेटस में महेंद्र ने लिखा था जिसको आना हो वो आ सकता है, एड्रेस है थनवारा में, पुराना घर गांव में, सुबह 8 बजे।

मृतका सोमवती उर्फ छाया  की फाइल फोटो।

मृतका सोमवती उर्फ छाया  की फाइल फोटो।- फोटो : RPF

मृतका सोमवती उर्फ छाया  की फाइल फोटो।

मृतका सोमवती उर्फ छाया  की फाइल फोटो।- फोटो : RPF

मृतका सोमवती उर्फ छाया  की फाइल फोटो।

मृतका सोमवती उर्फ छाया  की फाइल फोटो।- फोटो : RPF

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed