{"_id":"612bdf758ebc3e2f7850030a","slug":"bodies-identified-rail-track-lalitpur-news-jhs2030612156","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल पटरियों पर मिले शवों की हुई शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल पटरियों पर मिले शवों की हुई शिनाख्त
विज्ञापन
body 2.jpg
- फोटो : body 2.jpg
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। सिविल लाइन चौकी के अंतर्गत सिलगन रेलवे गेट और खपना पुल के मध्य कुछ दूरी के अंतराल पर अप रेल लाइन पर पड़े मिले दोनों युवकों के शवों की शिनाख्त पुलिस ने कर ली है। एक मृतक की शिनाख्त मध्यप्रदेश के मंडी बामौरा निवासी प्रदीप कुमार एवं दूसरे युवक की शिनाख्त कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पाचौनी निवासी दशरथ के रूप में की गई। प्रदीप का अपनी ससुराल में पत्नी को वापस ले जाने को लेकर विवाद हुआ था, जबकि दूसरे युवक का शराब पीने को लेकर पत्नी से विवाद हुआ था, माना जा रहा है कि विवाग के बाद दोनों ने रेल पटरियों पर जाकर समता एक्सप्रेस से कटकर जान दे दी।
मध्य प्रदेश के कस्बा मंडी बामौरा निवासी प्रदीप (32) पुत्र कृष्णकुमार दो दिन पहले ललितपुर के महरौनी के ग्राम टैनगा स्थित अपनी ससुराल में पत्नी को लेने गया था, लेकिन ससुराल वाले उसकी पत्नी को उसके साथ भेजने को तैयार नहीं थे, इसी बात को लेकर उसका ससुरालियों से कुछ विवाद हो गया, जिसके बाद शनिवार की दोपहर में वह बिना कुछ खाए पिए ही ससुराल से निकल गया और रेल पटरियों पर पहुंचकर पत्नी को फोन करके मरने जाने की बात भी बताई। जब कुछ देर बाद उसका फोन नहीं लगा तो पत्नी ने उसे फोन भी लगाया, लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा था। जिस पर पत्नी ने अपने देवर को फोन करके पति का मोबाइल नहीं लगने की बात और ससुरालियों से झगड़े की बात बताई। इसके बाद सोशल मीडिया पर उसकी फोटो वायरल हुई तो परिजनों को घटना की जानकारी हुई। मृतक के एक बेटा व एक बेटी है और वह दो भाइयों में बड़ा था। मृतक के छोटे भाई ने बताया कि भाई की मंडी बामौरा में ही मोटरबाइडिंग की दुकान है।
दूसरे मामले में कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पाचौनी चीरा के पास निवासी दशरथ (25) पुत्र कमतू रैकवार बीते दो दिन पहले 27 अगस्त को घर में शराब पीकर पहुंचा, जिस पर उसका अपनी पत्नी से इसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद वह शनिवार की सुबह करीब दस बजे घर से बिना बताए निकल गया और रेल पटरियों पर जाकर उसने समता एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी। जब सोशल मीडिया पर इसकी फोटो वायरल हुई तो गांव वालों ने उसके भाई नाथूराम को बुलाकर फोटो दिखाई जिस पर उसने कोतवाली पहुंचकर जानकारी की और पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शव की शिनाख्त की। मृतक के भाई नाथूराम ने बताया कि दो उसका भाई अक्सर शराब के नशे में घर पहुंचता था। दो दिन पहले बृहस्पतिवार को भी जब वह पीकर घर पहुंचा तो उसका पत्नी से झगड़ा हो गया था। मृतक के तीन बेटियां हैं, जबकि वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था और वह खेती करता था।