फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   board exam lalitpur

जूता, मोजा पहनकर नहीं दे सकेंगे परीक्षा

Fri, 17 Mar 2017 12:40 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Fri, 17 Mar 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
board exam lalitpur
परीक्ष्‍ाा - फोटो : amar ujala
शुक्रवार से शुरू हो रही बुंदेलखंड विश्वविद्यालयीय परीक्षाएं नकल विहीन कराने के लिए नेहरू महाविद्यालय प्रशासन ने कमर कस ली है। विद्यार्थी जूता और मोजा पहनकर परीक्षा नहीं दे सकेंगे। इतना ही नहीं कोई भी परीक्षा हॉल में गुटका, पान, बीड़ी, सिगरेट लेकर नहीं आ सकेगा। नकल की जांच के लिए दो आंतरिक उड़ाका दल भी बनाए गए हैं।
विज्ञापन



नेहरू महाविद्यालय में शुक्रवार से परीक्षाएं प्रारंभ हो रही हैं। इस परीक्षा में 5300 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा की तैयारियों को लेकर हुए बैठक में प्राचार्य डा. अवधेश अग्रवाल ने बताया कि परीक्षार्थी और कक्ष निरीक्षक प्राध्यापक मोबाइल फोन नहीं ला सकेंगे। परीक्षाएं सुबह 07 से 10 बजे, सुबह 11 बजे से 02 बजे एवं दोपहर 03 से 06 बजे तक तीन पालियों में होगी। संस्कृत विभागाध्यक्ष डा. ओमप्रकाश शास्त्री ने बताया कि यदि किसी भी परीक्षार्थी को अब तक प्रवेश पत्र नहीं मिला तो संबंधित विषय के प्रवेश प्रभारी से संपर्क कर प्रवेश पत्र प्राप्त कर लें। व्यक्तिगत परीक्षार्थी इंटरनेट से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें। बैठक में डा. पंकज शर्मा, डा. ऊषा पाठक, डा. मधुकांता समाधिया, डा. सूबेदार यादव, डा. संजीव शर्मा, डा. सुभाष जैन, डा. रामकुमार रिछारिया, डा. दीपक पाठक, डा. राजीव निरंजन आदि उपस्थित रहे। संचालन डा. ओमप्रकाश शास्त्री ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed