फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Blood separation unit ready, waiting for license

Lalitpur News: ब्लड सेपरेशन यूनिट बनकर तैयार, लाइसेंस मिलने का इंतजार

Wed, 22 Nov 2023 10:44 PM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Wed, 22 Nov 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
Blood separation unit ready, waiting for license
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। एक यूनिट रक्त से चार लोगों की जान बचाने के लिए जिला अस्पताल में ब्लड सेपरेशन यूनिट बनाई गई, लेकिन एक साल से लाइसेंस न मिलने से यूनिट शुरू नहीं हो पा रही है।
जिला अस्पताल की ब्लड बैंक में एक साल पहले बल्ड सेपरेशन यूनिट के लिए मशीनें लगाई गई थीं। इन मशीनों के जरिये रक्त के चार कंपोनेंट रेड ब्लड सेल (आरबीसी), प्लाज्मा, प्लेटलेट्स और क्रायोप्रेसीपिटेट को अलग-अलग किया जाता। इससे एक यूनिट ब्लड से एक साथ चार लोगों की जान बचाई जा सकती थी। लेकिन यूनिट को शुरू करने के लिए अब तक जिला अस्पताल प्रशासन को औषधि नियंत्रण विभाग दिल्ली से लाइसेंस नहीं मिला है। इसे लेकर अस्पताल प्रबंधन कई बार प्रयास कर चुका है। अफसरों का कहना है कि इसकी प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन


कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट में सभी तैयारियां पूरी हो गईं हैं। मशीनों को स्थापित किया जा चुका है। अब केवल बीसीएसयू लाइसेंस मिलने का इंतजार किया जा रहा है। जिसकी प्रक्रिया चल रही है। लाइसेंस मिलते ही यूनिट को चालू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. एमएस राजपूत, ब्लड बैंक प्रभारी, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed