फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   blood donation, woman life saved

दूसरी बार रक्तदान कर बचाई महिला की जान

Wed, 11 Aug 2021 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
blood donation, woman life saved
रक्तदान - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। प्रगति रक्तदान सेवा समिति द्वारा जिले में रक्तदान कर एक महिला की जान बचाई गई। समिति द्वारा निकिता यादव, जो मध्य प्रदेश के जनपद अशोकनगर अंतर्गत ग्राम शंकरपुर निवासी है और वह ललितपुर के जिला महिला अस्पताल में भर्ती थी। महिला को दूसरी बार चिकित्सकों ने ओ-पॉजिटिव ब्लड की व्यवस्था करने को कहा। यह जानकारी समिति के सक्रिय सदस्य राजा यादव को हुई, जिस पर समिति के अध्यक्ष प्रिंस राठौर एवं मुखिया हृदेश यादव द्वारा साकिब अली पुत्र साकिर अली सदनशाह से संपर्क किया गया। उन दोनों ने ब्लड बैंक पहुंच कर रक्तदान किया और महिला के प्राणों की रक्षा की। इस मौके पर चारु सतभैया, शिवम तिवारी आदि सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

जय अंबे रक्तदान समिति के सदस्यों ने तीन अलग-अलग परिवारों के सदस्यों के लिए रक्तदान किया। इसमें की चारु सतभैया, अमीश पटेल, अंशुल तिवारी ने ब्लड बैंक पहुंचकर रक्तदान किया। जिन परिवारों को रक्तदान कराया गया, उन सभी परिवार के सदस्यों ने जय अंबे रक्तदान समिति का आभार प्रकट किया और ऐसे ही लोगों की मदद करने के लिए आगे रहने की अपील की। समिति के अध्यक्ष दीपक राठौर द्वारा युवाओं को आगे लाकर कर 15 अगस्त के दिन भी रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। सलमान खान, हृदेश यादव मुखिया, पंकज श्रीवास, विशाल यादव, साहिल मेहरोलिया, साहिल श्रीवास, अमित बाबू, आशीष गोस्वामी, जितेंद्र राठौर, त्रिदेव दुबे रोंड़ा, शैलेंद्र यादव जिजयान, अनिल सूरी, वीरू राजा, बंटू, चंदन सिंह, अहिरवार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed