फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   BJP government failed to supply fertilizers to farmers: Balwant Singh

किसानों को खाद की पूर्ति करने में नाकाम रही भाजपा सरकार : बलवंत सिंह

Thu, 07 Dec 2023 10:07 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Dec 2023 10:07 PM IST
विज्ञापन
BJP government failed to supply fertilizers to farmers: Balwant Singh
ललितपुर। प्रदेश कांग्रेस के आव्हान पर बृहस्पतिवार को जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत के नेतृत्व में डीएपी और यूरिया खाद की हो रही किल्लत को लेकर धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौपा l
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा कि प्रदेश के किसानों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए समय पर डीएपी खाद की पूर्ति और खाद की बड़ी दरें वापस लेने सहित कई मांगे शामिल हैं। लगातार बढ़ रही महंगाई के कारण किसानों को आमदनी में बढ़ोतरी होने की बजाय नुकसान झेलना पड़ रहा है साथ ही खाद की 50 किलो ग्राम की बोरी में 5 किलो खाद की मात्रा को कम दिया जा रहा है अतः भाजपा सरकार की उदासीन रवैया और किसानों से किए गए झूठे वादे की पोल खुल चुकी है। कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ खड़ी रहेगी और किसानों के हितों के लिए संघर्ष करेगी सरकार का उदासीन रवैया प्रदेश के किसानों को कंगाली बदहाली की ओर ले जा रहा है। सरकार को शीघ्र ही अपने चुनावी बातों को पूरा करना चाहिए। इस मौके पर पीसीसी सदस्य राकेश रजक, महिला जिला अध्यक्ष नेहा तिवारी, पीसीसी सदस्य बहादुर अहिरवार, किसान कांग्रेस प्रदेश सचिव बिट्टू राजा, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष जगभान सिंह बुंदेला, अशोक कुमार स्वर्णकार, उपाध्यक्ष पवन विश्वकर्मा, महासचिव डॉ.राम सिंह यादव, असलम खान, अजय प्रताप तोमर,पर्वतलाल अहिरवार, कुलदीप पाठक आदि मौजूद रहे l ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed