फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   bjp goverment exploitation sp members

प्रदेश सरकार सपा कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमें दर्ज करा रही

Fri, 13 Aug 2021 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
bjp goverment exploitation sp members
सलोवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करते पदाधिकारी - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी बुधवार रात ट्रेन से इंदौर जाने के दौरान कुछ देर ललितपुर रेलवे स्टेशन पर रूके, जहां उन्हाेंने पदाधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कार्यकर्ताओं पर फर्जी तरीके से मुकदमा लगा रही है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश के अंदर छात्र, नौजवान, महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। गुंडागर्दी चरम सीमा पर है। कहा कि 2022 में समाजवादी सरकार बनते ही युवाओं को रोजगार, छात्र-छात्राओं के लिए लैपटॉप, बहनों के लिए कन्या विद्याधन योजना, महिलाओं के लिए समाजवादी पेंशन 1500 रुपये दी जाएगी। इसके अलावा शिक्षित युवाओं को रोजगार दिए जाने का कार्य किया जाएगा। किसान बीमा योजना सुचारु रुप से चालू की जाएगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह यादव सेतू, धर्मेंद्र यादव परौंदा, राजपाल सिंह यादव, राजू यादव, मोहम्मद निजामुद्दीन शाह, कुंदनसिंह बुंदेला, सोहनसिंह यादव बनौली, सोनू खटीक, अजय ग्वाला, शशांक जैन, अभिषेक दीक्षित, राधेश्याम, कृपाल सिंह यादव, शहबाज खान मौलाना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed