फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   bjp conquers Zila panchayat, jayshree elected as president

जिला पंचायत पर भाजपा का कब्जा, जयश्री निर्विरोध चुनी गईं अध्यक्ष

Mon, 22 Jul 2019 07:21 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2019 07:21 PM IST
विज्ञापन
bjp conquers Zila panchayat, jayshree elected as president
कलेक्ट्रेट परिसर में जिला पंचायत अध्यक्ष के उपचुनाव में समर्थकों के साथ नामांकन करने जातीं भाजप - फोटो : LALITPUR
जिला पंचायत पर भाजपा का कब्जा, जयश्री निर्विरोध चुनी गईं अध्यक्ष
विज्ञापन

ललितपुर। सोमवार को जिला पंचायत अध्यक्ष के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जिला पंचायत सदस्य जयश्री का निर्विरोध निर्वाचन हो गया। नामांकन के अंतिम समय तीन बजे तक किसी और सदस्य ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। इस तरह समाजवादी पार्टी से कुर्सी छीनकर भाजपा काबिज हो गई है। इसकी औपचारिक घोषणा 25 जुलाई को होगी।
सोमवार को रिटर्निंग अधिकारी मानवेंद्र सिंह ने जिला पंचायत उपचुनाव के लिए अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र का सहयोग लिया। कलेक्ट्रेट में नामांकन करने के लिए 11.30 बजे जिला पंचायत सदस्य जयश्री पहुंचीं। उनके प्रस्तावक जिला पंचायत सदस्य वंशीधर और अतर सिंह रहे। इसके बाद दिन में एक बजे वह दोबारा पहुंचीं। उन्होंने एक और सेट दाखिल किया। उनके प्रस्तावक जिला पंचायत सदस्य सुधा सोनी और वंदना देवी रहीं। नामांकन का समय दोपहर तीन बजे तक था। निर्धारित समय तक किसी अन्य जिला पंचायत सदस्य ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच की गई। अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र ने इसकी सूचना निर्वाचन आयोग को दी। इससे जयश्री का जिला पंचायत अध्यक्ष बनना तय हो गया। अब अध्यक्ष पद की औपचारिक घोषणा और प्रमाण पत्र 25 जुलाई को सुबह 11.30 बजे दिया जाएगा। इस मौके पर सहायक जिला निर्वाचान अधिकारी समर सिंह, आरके पाल मौजूद रहे। कलेक्ट्रेट में उपचुनाव को देखते हुए पुलिस की कड़ी सुरक्षा रही।
विज्ञापन

भाजपाइयों में खुशी
जिला पंचायत अध्यक्ष पद का निर्विरोध निर्वाचन होने पर भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई। पार्टी के जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी ने कहा कि जयश्री खटीक ने पार्टी में शामिल होकर अध्यक्ष पद के लिए आवेदन दिया था। इस पर विचार करते हुए उन्हें उम्मीदवार घोषित किया। उनका निर्विरोध निर्वाचन हो गया है। भाजपा का सदस्यता अभियान चल रहा है, जो भी व्यक्ति पार्टी का सदस्य बनना चाहता है, उसका स्वागत है। इस मौके पर बुंदेलखंड विकास बोर्ड के सदस्य प्रदीप चौबे, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेमचंद्र पटेल, आल्हा प्रसाद निरंजन, लीलाधर दुबे, रमेश खटीक आदि अन्य भाजपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी की नीतियों से प्रभावित
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए उप चुनाव में नामांकन करने के बाद गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी ने समाजवादी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए जिला पंचायत सदस्यों व अन्य पदाधिकारियों घोषणा की। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत सदस्यों ने पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर सदस्यता ली है। पार्टी के सिद्धांतों से सहमति व्यक्त की है। मैं अपेक्षा करता हूं की आप सभी पार्टी के सिद्धांतों के अनुरूप कार्य कर पार्टी को आगे बढ़ाएंगे। सबका साथ ,सबका विकास और सबका विश्वास के लिए कार्य करेंगे। इस अवसर पर बब्बू राजा बुंदेला, राजकुमार, जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर पंथ, भगवत दयाल सिंधी, देवेंद्र गुरु, जिला मंत्री घनश्याम साहू, आलोक चौबे, रत्नेश तिवारी, राजेश लिटौरिया, महेश भैया, अनुराग शैलू आदि उपस्थिति रहे।

भाजपा में शामिल हुए
समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष आल्हा प्रसाद निरंजन, जिला पंचायत सदस्य वंदना निरंजन, रचना दुबे, समाजवादी पार्टी के पूर्व महासचिव व जिला पंचायत सदस्य खिलान सिंह यादव, पूर्व व्लाक प्रमुख मड़ावरा गौरीशंकर सोनी, जिला पंचायत सदस्य सुधा सोनी, सपा के जिला उपाध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य अतुल निरंजन, महेंद्र यादव सिंदवाहा व जिला पंचायत सदस्य बबीता यादव उर्फ अंजू यादव, चंद्रशेखर खरे, मोहन कुशवाहा, कमलेश देवी कुशवाहा, उदय प्रताप सिंह यादव उर्फ गुड्डू भैया, कृष्णा राजे, भगत राजा, मनोज खटीक व बबीता खटीक आदि ने भाजपा की सदस्यता ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed