फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   bjp chaupal panchayat chunav

आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार रूप देने के लिए भाजपा पंचायत चुनाव में उतारेगी उम्मीदवार

Tue, 16 Mar 2021 01:25 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
bjp chaupal panchayat chunav
चौपाल में लोगों को संबोधित करते सदर विधायक रामरतन कुशवाहा व अन्य। - फोटो : LALITPUR
पुलवारा (ललितपुर)। भारतीय जनता पार्टी मंडल बार द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जीत को लेकर सोमवार को मंडल बार के ग्राम रजपुरा, गेंदोरा, दशरारा, तुर्का, भावनी और बछरावनी में चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक रामरतन कुशवाहा मौजूद रहे।
विज्ञापन

चौपाल को संबोधित करते हुए सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि भाजपा द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ईमानदार, निष्ठावान और गांव के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पित योग्य उम्मीदवारों की विजय से अंत्योदय लक्ष्य की प्राप्ति का उद्देश्य लेकर भाजपा चुनाव मैदान में उतरने जा रही है। भाजपा मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह सिसोदिया ने कहा कि संपन्न, समृद्ध व आत्मनिर्भर गांव से आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार रूप देने के लिए पार्टी पंचायत चुनाव में योग्य उम्मीदवारों के साथ विजय का संकल्प लेकर चुनाव लड़ेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की केंद्र सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं और कड़े व बड़े निर्णय पंचायत चुनाव में पार्टी की जीत का आधार होंगे। इस दौरान प्रमुख रूप से सदर वीर सिंह राजपूत, हन्नु कुशवाहा, अनिल सिंह लोधी, रणवीर राजा, भगवत सिंह चौहान, दीपक लोधी, राजा बाबू बुंदेला, नरेंद्र सिंह तुर्का, करन सिंह मुखिया, नीरज दुबे, धनीराम कुशवाहा, गंधर्व सिंह ठाकुर, राहुल राजा रजपुरा, राजेंद्र सिंह बुंदेला, राजू कुशवाहा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed