फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   birds day introduction migrants birds

पक्षी दिवस पर पक्षियों का हाल जाना

Mon, 11 Jan 2021 01:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
birds day introduction migrants birds
ललितपुर। मानव आर्गनाइजेशन की पर्यावरण संरक्षण विंग ललितपुर नेचर क्लब के सदस्यों ने रविवार की सुबह गोविंद सागर बांध के साइफन के पास प्रवासी पक्षी दिवस मनाया। बच्चों ने भी दूरबीन से प्रवासी पक्षियों को निहारा।
विज्ञापन

बांध पर साइफन के पास पक्षियों को देखने के लिए छोटे बच्चे पहुंचे, जिनमें नैंसी, प्रज्ञा, वंशिका, नव्या, काव्या, निमर्ष घोष पक्षियों के विषय में जानकारी लेते रहे और अपने साथ लाए दूरबीनों से स्थानीय पक्षियों को निहार कर काफी खुश प्रतीत हुए। डैम ग्रुप के सदस्य हरीश कपूर, लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा, दीपक पटवारी, अमित सोनी आदि का कहना था कि प्रतिदिन सुबह बांध पर टहलने आते हैं। इस बार पिछले वर्षों की अपेक्षा प्रवासी पक्षी कम दिखाई दिए।
विज्ञापन

नेहरू महाविद्यालय के प्रवक्ता पर्यावरणविद डा. राजीव कुमार निरंजन ने कहा कि प्रवासी पक्षी हजारों किलोमीटर यात्रा करके हमारे देश में आते हैं, लेकिन वर्तमान में वैट लैंड भूमि पर खेती होने व रासायनिक खाद के प्रयोग से इन पक्षियों के जीवन पर संकट के बादल छा रहे हैं। ललितपुर नेचर क्लब के संयोजक पर्यावरणविद पुष्पेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि अर्थववेद में शकुन पक्षी के क्रिया कलापों की सर्वप्रथम चर्चा हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पक्षी विशेषज्ञ देवेंद्र यादव ने बताया कि बुंदेलखंड में बड़ी संख्या में प्रवासी पक्षी शरद ऋतु में गोविंद सागर बांध, माताटीला बांध, शहजाद बांध, राजघाट बांध एवं अन्य जलाशयों में आते हैं। इनमें कुर्च, सुर्खाब बतख, चौवाहा, घोंघिल, ढोमरा, काला सिर का ढोमरा आदि शामिल हैं। इस दौरान सीपी सैनी, अंकित जैन, ज्ञानी प्रताप, डा. विकास गुप्ता जीत, राजेश पाठक, गोल्डी त्रिवेदी, स्वतंत्र व्यास, राजेंद्र कुमार, करुणाकर शर्मा, आयुष्मान शर्मा, भरत वैद्य, आयुष, अनुपम कुमार चिड़ार, रविंद्र घोष, संजू सेन बुढ़वार, प्रभाकर त्रिपाठी, बलराम कुशवाहा, आशीष साहू, कमलेश कुशवाहा, अरविंद कुशवाहा, मधुर सोनी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed