फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   bikes crashed one died

दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर में एक की मौत, दो घायल

Thu, 25 Mar 2021 12:37 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
bikes crashed one died
ded body1.jpg - फोटो : ded body1.jpg
ललितपुर। थाना महरौनी अंतर्गत पाली बंधा के पीछे दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक पर सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए, जिनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। जानकारी मिलने पर महरौनी पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना महरौनी के ग्राम पाली जखौरा निवासी भगुन सिंह (55) पुत्र पृथ्वी सिंह ठाकुर बुधवार की सुबह अपने साथी को बाइक से छोड़ने के लिए महरौनी जा रहे थे। अभी वह पाली बंधा के पीछे सड़क पर ही पहुंचे थे कि इसी दौरान सामने से आ रही एक बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों बाइकों पर बैठे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से सभी को महरौनी के अस्पताल में ले गए, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत भगुन सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके साथी अटा निवासी हल्कोटी (31) पुत्र खुमान घायल हो गए। मृतक के छोटे भाई सुल्तान सिंह ने बताया कि उसके भाई के तीन पुत्र हैं और वह चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। वहीं दूसरी बाइक पर सवार घायल ग्राम बम्हौरी बहादुर निवासी रवींद्र (18) पुत्र गोकुल एवं शतेंद्र सिंह (40) पुत्र कुंजन सिंह का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

बाइक दुर्घटना में युवक की मौत
महरौनी (ललितपुर)। थाना सोजना के ग्राम खटौरा में आमने-सामने दो बाइकों के टकराने से एक युवक की मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना मड़ावरा के ग्राम साढ़ूमल निवासी दीपचंद उर्फ मिंटू (28) पुत्र सरमन मोटरसाइकिल से मंगलवार की देर शाम को अपनी ससुराल में थाना सोजना के ग्राम खटौरा जा रहा था। अभी वह ग्राम खटौरा तिराहा के पास ही पहुंचा था कि सामने से आ रही एक दूसरी बाइक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दीपचंद गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे परीक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया, जिस पर परिजन वह उसके शव को ललितपुर ले आए, जहां कोतवाली पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चचेरे भाई कन्हैयालाल ने बताया कि मृतक के एक पुत्री व दो पुत्र हैं और वह दो भाईयों में छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed