फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Bike rider father and daughter died due to tractor collision, wife injured

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्री की मौत, पत्नी घायल

Thu, 09 Dec 2021 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Bike rider father and daughter died due to tractor collision, wife injured
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खड़ेरा के पास बुधवार की शाम को ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार पिता व उसकी मासूम बेटी की मौत हो गई। जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

झांसी के थाना बड़ागांव अंतर्गत ग्राम बराठा निवासी गजेंद्र राजपूत (22) पुत्र रामसनेही बुधवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे अपनी पत्नी रूपवती (22) और बेटी नबी (02) को लेकर मोटरसाइकिल से अपनी ससुराल जनपद के थाना बालाबेहट अंतर्गत ग्राम रसोई जा रहा था। शाम को करीब छह बजे जब वह ग्राम खड़ेरा के पास पहुंचा तो वहां हाईवे पर पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे गजेंद्र और उसकी बेटी की मौके पर ही तड़पते हुए मौत हो गई। जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गई।
विज्ञापन

यह देख पीछे से आ रहे एक ट्रक चालक ने आगे जाकर वाहन रोक दिया और मृतक गजेंद्र का मोबाइल निकालकर उसके मोबाइल से नंबर डायल कर परिजनों को घटना की सूचना दी। वहीं जानकारी मिलने पर बिरधा चौकी इंचार्ज संदीप सिंह सेंगर भी मौके पर पहुंच गए और घायल पड़ी रूपवती को उपचार के लिए 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, जबकि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक के ससुर ग्राम रसोई निवासी भगवान सिंह ने बताया कि उसके दामाद व बेटी ने घर से निकलते समय उसे फोन पर सूचना दी कि वह आ रहे हैं और जब वह ललितपुर पहुंच गए, तब भी उन्होंने फोन पर ललितपुर पहुंचने की बात बताई थी, लेकिन शाम को एक ट्रक चालक ने घटना की यह दुखद सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे पर ट्रैक्टर से बाइक टकराने की वजह से बाइक सवार गजेंद्र और उसकी बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि महिला घायल हुई है, जिसे उपचार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
संदीप सिंह सेंगर, चौकी इंचार्ज, बिरधा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed