फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Bike rider dies after colliding with tractor

ट्रैक्टर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत

Fri, 18 Feb 2022 01:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 01:08 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after colliding with tractor
ललितपुर। थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम नदनवारा में हाईवे पर जा रहे ट्रैक्टर चालक ने अचानक से ट्रैक्टर मोड़ दिया। जिससे पीछे आ रही बाइक ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे मेें बाइक सवार युवक टकराकर घायल हो गया। जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना बार अंतर्गत ग्राम धनगौल निवासी स्वरूप सिंह (30) पुत्र गिरवर सिंह बुधवार को किसी काम से ललितपुर गया था। रात में करीब साढ़े नौ बजे जब वह अपनी बाइक से गांव लौट रहा था। वह गांव नदनवारा में एक ढाबा के पास ही पहुंचा था, तभी आगे जा रहे ट्रैक्टर चालक ने अचानक से ट्रैक्टर मोड़ दिया, जिससे स्वरूप सिंह की तेज रफ्तार बाइक सीधे ट्रैक्टर से जा भिड़ी। इससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह देख आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी बांसी चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 108 एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के दो बेटे हैं और वह तीन भाइयों में छोटा था। मृतक के भाई सोबरन सिंह ने बताया कि स्वरूप सिंह खेती करता था और उसके पास तीन एकड़ खेती है। वहीं बताया गया कि ट्रैक्टर चालक ने घटना स्थल के पास वाले ढाबा पर खाना खाया था और फिर फिर जैसे ही वह ट्रैक्टर लेकर कुछ ही दूरी पर पहुंचा, तभी उसे मोबाइल ढाबे पर छूटने की बात याद आई। इसलिए उसने अचानक से ट्रैक्टर मोड़ दिया और घटना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed