{"_id":"67fab743f8803155e00d8eb9","slug":"bike-lost-control-after-being-hit-by-a-vehicle-and-collided-with-a-divider-student-dies-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-133255-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: वाहन की टक्कर से अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बाइक, छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: वाहन की टक्कर से अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बाइक, छात्र की मौत
विज्ञापन
चचेरा भाई घायल, घर से बाजार की ओर जाते समय स्टेशन रोड पर हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। अज्ञात वाहन की टक्कर से घर से बाजार जा रहे बीए प्रथम वर्ष के छात्र की बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिससे बाइक चालक छात्र की मौत हो गई। चचेरा भाई गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना जाखलौन अंतर्गत ग्राम पड़ोरिया हाल स्टेशन के पास निवासी मोनू (18) पुत्र राजकुमार शुक्रवार की रात को बाइक से बाजार की ओर आ रहा था। बाइक पर उसके साथ चचेरा भाई शिवम (16) भी सवार था। अभी बाइक स्टेशन रोड पर विजया बैंक के पास ही पहुंची थी कि अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से टकरा गई और मोनू व शिवम गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों और आसपास के लोगों ने हादसा देखा तो वह भागकर मौके पर पहुंचे। दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने घायल मोनू को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के मामा अमोल सिंह ने घटना के बारे में जानकारी देने के साथ बताया कि मोनू बीए प्रथम वर्ष का छात्र था और दो भाई-एक बहन में बड़ा था।