Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Big dreams in tiny eyes the world of childhood is transforming.

Lalitpur News: नन्हीं आंखों में बड़े सपने, बदल रही बचपन की दुनिया

Sat, 14 Nov 2026 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Big dreams in tiny eyes the world of childhood is transforming.
ललितपुर। अब बच्चों के सपने सिर्फ खिलौनों और खेलकूद तक सीमित नहीं हैं। जिले के बच्चे पढ़ाई के साथ विज्ञान, खेल और दूसरे क्षेत्रों में भी अपना भविष्य तलाश रहे हैं। कोई डॉक्टर, इंजीनियर और अधिकारी बनना चाहता है तो कोई वैज्ञानिक और खिलाड़ी बनने की तैयारी कर रहा है। बाल दिवस के अवसर पर बच्चों की बदलती सोच और उनकी प्रतिभा सामने आ रही है। जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में करीब 200 बच्चों ने शोध परियोजनाएं प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा दिखाई, वहीं जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में 30 बच्चे नियमित रूप से खेलों का प्रशिक्षण ले रहे हैं।
विज्ञापन

देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में मनाई जाएगी। इस अवसर पर विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। बदलते समय के साथ बच्चों की सोच और सपनों में भी बदलाव आया है। अब वे पढ़ाई के साथ अपनी रुचि के क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए मेहनत कर रहे हैं। बेटियां भी हर क्षेत्र में बेटों के साथ कदमताल कर रही हैं।
विज्ञापन


चार नवंबर को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में बच्चों की वैज्ञानिक सोच देखने को मिली थी। इसमें जिले के करीब 200 बाल वैज्ञानिकों ने अपनी शोध परियोजनाएं प्रस्तुत की थीं। बच्चों ने अपनी सोच और नए प्रयोगों के माध्यम से समस्याओं के समाधान खोजने का प्रयास किया। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों की विज्ञान और अनुसंधान के प्रति रुचि भी सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, खेलों में भी बच्चे भविष्य तलाश रहे हैं। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आठ से 20 वर्ष तक के करीब 30 बालक-बालिकाएं नियमित रूप से क्रिकेट, वॉलीबॉल और एथलेटिक्स का प्रशिक्षण ले रहे हैं। ये बच्चे सुबह और शाम अभ्यास कर अपनी प्रतिभा निखार रहे हैं।

हालांकि बच्चों के सामने शिक्षा का दबाव, मोबाइल की बढ़ती लत और खेल के मैदानों से घटती दूरी जैसी चुनौतियां भी हैं। ऐसे में बच्चों पर केवल अच्छे अंक लाने का दबाव बनाने के बजाय उनकी रुचि और प्रतिभा पहचानकर उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देना जरूरी है।


जिला विज्ञान क्लब समन्वयक राहुल जैन ने बताया कि बाल दिवस सिर्फ मिठाई बांटने, सांस्कृतिक कार्यक्रम कराने और प्रतियोगिताएं आयोजित करने का अवसर नहीं है। यह बच्चों की समस्याओं को समझने और उनके अधिकारों के प्रति जिम्मेदारी निभाने का दिन भी है। प्रत्येक बच्चे को शिक्षा, सुरक्षा, पोषण, खेल और अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलना चाहिए। तकनीक के इस दौर में मोबाइल और इंटरनेट बच्चों के ज्ञान का माध्यम बन सकते हैं, लेकिन इनका सीमित उपयोग जरूरी है। बच्चों को किताबों के साथ खेल के मैदान, प्रकृति और रचनात्मक गतिविधियों से भी जोड़ना होगा। अभिभावकों को बच्चों पर अपनी पसंद थोपने के बजाय उनकी रुचि पहचानकर प्रोत्साहित करना चाहिए।


हर्ष कुशवाहा

वह विज्ञान विषय में अपना कैरियर बनाना चाहता है। इसके लिए वह विभिन्न विज्ञान मॉडल बनाने में शिक्षकों से जानकारी लेता है। विज्ञान मॉडलों को वह विद्यालय स्तर पर होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं प्रस्तुत करता है।
-हर्ष कुशवाहा, छात्र


सृजल राठौर
पैरा टेबिल टेनिस के टेनिस इंटर कॉलेजिएट टूर्नामेंट-2026 में कांस्य पदक जीता है। अब वह राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने की तैयारियों में जुटा है। वह राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाना चाहता है और इसी में कैरियर भी।


सृजल राठौर, पैरा टेबिल टेनिस खिलाड़ी


साक्षी बुंदेला

वह बल्लेबाजी करती है। मध्य प्रदेश में आयोजित स्टेट लेविल क्रिकेट टूर्नामेंट में हाल ही में अपनी टीम के साथ प्रतिभाग किया था। इससे पहले वह मंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं में मैच खेल चुकी है। आगे भी वह क्रिकेट को खेलना जारी रखेगी और राष्ट्रीय टीम तक पहुंचने के लिए मेहनत कर रही है।
साक्षी बुंदेला, क्रिकेटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed