{"_id":"609aebaa8ebc3e47eb77596a","slug":"bhorant-dam-dm-inpection-lalitpur-news-jhs194759625","type":"story","status":"publish","title_hn":"भौंरट बांध का निर्माण समय से पूरा करें: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भौंरट बांध का निर्माण समय से पूरा करें: डीएम
विज्ञापन
ललितपुर। जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महरौनी एवं भौंरट बांध परियोजना का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य केंद्र में गंदगी देख नाराज हुए जिलाधिकारी ने प्रभारी चिकित्सक को सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। भौंरट बांध का निरीक्षण कर उन्होंने उसे समय से पूरा करने के लिए अधिशासी अभियंता राजघाट निर्माण खंड-तृतीय राजीव कुमार को निर्देश दिए।
जिलाधिकारी पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महरौनी गए। यहां पर उन्होंने कोविड के मरीजों के उपचार संबंधी तैयारियां देखीं। निरीक्षण में अस्पताल परिसर में जगह-जगह गंदगी पाए जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने सीएचसी प्रभारी को निर्देश दिए कि स्वास्थ्य केंद्र में प्रतिदिन व्यवस्थित रूप से सफाई कराएं। कोविड मरीजों के लिए लगाए गए 30 बेडों को ठीक प्रकार से लगाने एवं अस्पताल परिसर के पीछे ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए भूमि चिह्नित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों की कोविड जांच कर जांच में धनात्मक पाए गए मरीजों को अन्य लोगों से अलग रखा जाए, जिससे अन्य लोगों में संक्रमण फैलने का खतरा न रहे।
इसके पश्चात उन्होंने भौंरट बांध परियोजना के निर्माण कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी की। भौंरट बांध परियोजना का निर्माण कार्य वर्ष 2016-2017 में प्रारंभ हुआ था। वर्तमान समय में बांध का निर्माण कार्य एक माह से रुका हुआ है। बताया कि बांध का कार्य रुका होने का कारण श्रमिक अपने-अपने घरों को पलायन कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने राजघाट निर्माण खंड-तृतीय के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि बांध का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराएं, जिससे बांध निर्धारित समय सीमा के भीतर बनकर तैयार हो सके। इस बांध के निर्माण के पश्चात आसपास के लोगों को कृषि कार्य हेतु पानी की उपलब्धता पूर्ण हो सकेगी। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी महरौनी मु. कमर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. डीके गर्ग, सीएचसी अधीक्षक महरौनी, अधिशासी अभियंता राजघाट निर्माण खंड-तृतीय राजीव कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।