फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Bharat band aandolan congress worker

भारत बंद के समर्थन में सड़कों पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ता

Sat, 26 Sep 2020 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
Bharat band aandolan congress worker
ललितपुर। जिला कांग्रेस कमेटी ने किसानों द्वारा आयोजित भारत बंद के समर्थन में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भेजा। जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने कृषि संबंधी तीन कानून पारित कराए हैं, जिन्हें लोकसभा और राज्यसभा में बिना चर्चा के पास कर दिया गया है। पार्टी द्वारा इसका विरोध किया जा रहा है। देश के किसान भी काले कानूनों का विरोध कर रहे हैं। इसी क्रम में किसानों के संगठनों ने भारत बंद का आह्वान किया था। जिला कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर उक्त कानूनों पर हस्ताक्षर नहीं करने की अपील की है, साथ ही उन्होंने राष्ट्रपति से तीनों काले कानूनों को पुन: सरकार को वापस लौटाने की मांग की है, ताकि इन कानूनों के मुख्य प्रावधानों पर लोकसभा और राज्यसभा में चर्चा हो सके। ज्ञापन देने वालों में पीसीसी एडवोकेट बहादुर अहिरबार, हरीबाबू शर्मा, नवनीत किलेदार, महासचिव पुनीत देवलिया एडवोकेट, अजय प्रताप तोमर, संतोष रजक, किसान कांग्रेस अध्यक्ष शेर सिंह यादव, विनोद मिश्रा, उवेश खान, कुलदीप पाठक, सचिव असलम खान, महेन्द्र पनारी, अजय कुशवाहा, अमित कुशवाहा, राहुल सेन आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed