फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   bhagvat katha begin with kalash yatra

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद भागवत कथा शुरू

Mon, 24 Jun 2019 12:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
bhagvat katha begin with kalash yatra
कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा शुरू
विज्ञापन

ललितपुर। श्री लक्ष्मी नृसिंह मंदिर तालाबपुरा के साकेतवासी महामंडलेश्वर महंत बालकृष्णदास जी महाराज की पुण्यतिथि पर श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हो गया। कलश यात्रा में शामिल देश से आए अनेक साधु संत आकर्षण का केंद्र रहे।
रविवार से संत समागम कार्यक्रम का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हो गया। कलश यात्रा श्री लक्ष्मी नृसिंह मंदिर तालाबपुरा से शुरू होकर सावरकर चौक, घंटाघर, पुरानी तहसील, कंपनी बाग के सामने से होती हुई तुवन मंदिर प्रांगण में समाप्त हुई। यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। शोभायात्रा में शहर के विभिन्न अखाड़े चल रहे थे। उनके पीछे महिलाएं जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष रजनी साहू भी प्रमुख रूप से कलश लेकर चल रही थीं।
विज्ञापन

विभिन्न बग्गियों पर देश भर से आए अनेक साधु संत विराजमान थे। कलश यात्रा के तुवन मंदिर पर पहुंचने के बाद स्वामी राजेंद्रदास देवाचार्य महाराज द्वारा भागवत कथा शुरू की गई। तुवन मंदिर प्रांगण में श्रीमद्भागवत कथा 29 जून तक चलेगी। कथा शाम 4 से 7 बजे तक होगी। सुबह सात बजे से मंदिर परिसर में 108 वैदिक विद्वानों द्वारा श्रीमद्भागवत महापुराण पाठ किया जाएगा। मनोरथी संजय देवड़िया और सन्तों द्वारा भक्तमाल मूल पारायण पाठ होगा। इसके अलावा प्रतिदिन पूजन, हवन कार्यक्रम व अखंड हरिनाम संकीर्तन का भी आयोजन होगा। मुख्य यजमान सरदार वीके सिंह बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कलश यात्रा से पूर्व नृसिंह मंदिर में जगदगुरु द्वाराचार्य मलूक पीठाधीश्वर स्वामी राजेंद्रदास देवाचार्य महाराज ने पत्रकारों को बताया कि श्री नृसिंह मंदिर नगर का प्राचीन स्थल है। नृसिंह भगवान नगर के राजा के रूप में जाने जाते हैं। इस पावन स्थल पर अनेक महानपुरुषों ने साधना कर नृसिंह भगवान का अनुभव किया है। इसी परम्परा में साकेतवासी लालदास जी महाराज, लक्ष्मणदास जी महाराज, कुंजबिहारी दासजी महाराज, श्यामदासजी महाराज के शिष्य महामंडलेश्वर साकेतवासी बालकृष्णदासजी महाराज हुए। उनकी पुण्य तिथि महोत्सव श्री लक्ष्मी नृसिंह मंदिर में मनाई जा रही है। 26 जून को तुवन मंदिर प्रांगण में चित्र विचित्र महाराज वृंदावन वालों की भजन संध्या होगी। इस अवसर पर दीनबंधुदास महाराज, गंगादास महाराज आदि मौजूद रहे।

यह संत भी होंगे शामिल
कार्यक्रम में महंत पीठाधीश्वर ज्ञानानन्द तीर्थ महाराज, महंत फूलडोल बिहारी दास महाराज, वृंदावन, महंत रामअवतार दास महाराज वृंदावन, महंत पीपा पीठाधीश्वर झंकारेश्वर दास महाराज झालावाड़, महंत सुरेशदास महाराज अयोध्या, महंत रामानंद दास महाराज अयोध्या, महंत रसिक माधव दास महाराज वृंदावन, महंत मदन मोहन दास महाराज वृंदावन, महंत गौरी शंकरदास महाराज अयोध्या, महंत वैष्णव दास महाराज अयोध्या, महंत महामंडलेश्वर संतोष दास महाराज वाराणसी समेत अन्य संत शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed