{"_id":"59d3e2bc4f1c1bbe538b5a37","slug":"best-student-awarded","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेधावियों को मेडल पहनाकर किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेधावियों को मेडल पहनाकर किया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूराो
Updated Wed, 04 Oct 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
education news
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय पालीटेक्निक ललितपुर शैक्षिक संस्थान में 2 अक्तूबर को महात्मा गांधी व शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर ललितपुर व तालबेहट इकाई द्वारा संयुक्त रूप से प्रथम दीक्षांत समारोह 2017 का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में पधारे सदर विधायक रामरतन कुशवाहा व विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे उप जिलाधिकारी देवेंद्र पाल व भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश सिंह लोधी ने संयुक्त रूप से महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री के चित्रों पर और मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित किया। इसके बाद छात्राओं हर्षिता, कृतिका गौर द्वारा मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की गई और स्वागत गीत भी प्रस्तुत किया गया। गांधी जयंती के अवसर पर संस्था की पुस्तकालय अध्यक्ष ऊषा साहू के द्वारा रामधुन गाई गई।
दीक्षांत समारोह में संस्था की पास आउट ऋचा जैन जो वर्तमान में लखनऊ सचिवालय में निजी सचिव हैं और अमित श्रीवास जो वर्तमान में सिंचाई विभाग में जूनियर इंजीनियर हैं, इन्हें ब्रांड एम्बेस्डर नामित किया गया। इसके साथ ही संस्था के प्रथम बैच के एमएल श्रीवास, पीए व वर्ष 1998 में पास आउट ऊषा साहू तो वर्तमान में संस्था की पुस्तकालय अध्यक्ष के पद कार्यरत हैं। इन दोनों को रोल मॉडल नामित किया गया।
विज्ञापन
इसी क्रम में संस्था से पास आउट टॉपर व सेवायोजित ऋचा जैन, संगीता सोनी, राकेश श्रीवास, हितेश्वर चंद्रा, शमा, रजनी सोनी, अमित श्रीवास, रणशेर बहादुर, अक्षय जैन, निधि पांडेय, हर्षित पटैरिया, वर्षा वर्मा, शिवानी साहू, अभिलाषा तिवारी, दिलीप यादव, नेहा कौशल, दीक्षा दुबे, उर्मिला साहू, इमरान अहमद, मो.जावेद अख्तर, काजल राठौर, आशी नामदेव, शेषनाथ कुमार, शेषराम गुप्ता, गोपाल कृष्ण पटेल, नदीम खान, धीरेंद्र प्रजापति, रामप्रसाद आदि को मुख्य व विशिष्ट अतिथियों द्वारा मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया और प्रमाण पत्र दिए गए।
इसके अतिरिक्त वर्ष 2017 के पासआउट के समस्त छात्र-छात्राओं को अंक पत्र एवं डिप्लोमा प्रदान किए गए। इस दौरान मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों ने छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए गांधी जी और शास्त्री जी के जीवन और उनके योगदान के बारे में बताया और उनके विचारों को अपने जीवन में उतारने की शिक्षा दी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य मुकेश जैन द्वारा की गई।