{"_id":"6620446b2c944afb32039ff4","slug":"belhadham-devi-holiday-special-train-will-stop-here-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-113424-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: यहां रुकेगी बेल्हाधाम देवी हॉलीडे स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: यहां रुकेगी बेल्हाधाम देवी हॉलीडे स्पेशल ट्रेन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। रानी कमलापति स्टेशन, भोपाल से बेल्हादेवी धाम प्रतापगढ़ स्पेशल ट्रेन का संचालन गर्मी की छुट्टियों को देखते हुए किया जाएगा। यह ट्रेन 22 अप्रैल से 27 जून तक सप्ताह में एक दिन चलाई जाएगी। इसका ठहराव ललितपुर स्टेशन पर भी होगा। लखनऊ व कानपुर की ओर यात्रा करने वाले लोगों को इस ट्रेन का लाभ मिलेगा।
गर्मियों में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रहा है। इनमें ललितपुर स्टेशन पर भी एक ट्रेन को ठहराव मिला है। बेल्हादेवी धाम प्रतापगढ़ जाने वाली यह ट्रेन सोमवार को रानी कमलापति भोपाल से सुबह नौ बजकर 35 मिनट पर चलेगी, जो ललितपुर में 12 बजकर 38 मिनट पर पहुंचेगी। वहीं, मंगलवार को रात्रि एक बजकर पांच मिनट पर मां बेल्हादेवी धाम प्रतापगढ़ से यह ट्रेन रवाना होगी, जो सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर ललितपुर आएगी। पीआरओ मनोज कुमार ने बताया कि सोमवार को भोपाल व मंगलवार को इस ट्रेन का संचालन प्रतापगढ़ से किया जाएगा। इस ट्रेन का ठहराव ललितपुर में भी रखा गया है।