{"_id":"5ed29bcb8ebc3e909726aa60","slug":"beema-claim-received-by-33000-farmers-lalitpur-news-jhs16790223","type":"story","status":"publish","title_hn":"33 हजार किसानों के खाते में आई बीमा क्लेम राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
33 हजार किसानों के खाते में आई बीमा क्लेम राशि
विज्ञापन
ललितपुर। जिले के काफी समय से पैसों के भुगतान का इंतजार कर रहे किसानों के बैंक खातों में बीते वर्ष की खरीफ की नष्ट फसल का बीमा क्लेम का पैसा 33 हजार किसानों के बैंक खाते में 85 लाख रुपये की राशि भेज दी गई है। शेष किसानों को शीघ्र ही पैसे का भुगतान होगा।
वैश्विक बीमारी कोरोना को नियंत्रण करने के लिए लॉकडाउन लागू किया गया है। ऐसे में सभी वर्ग के लोग आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। किसानों के सामने भीषण संकट पैदा हो गया है। किसानों के पास एक मात्र आय का साधन कृषि कार्य है। अनाज मंडियों में सामाजिक दूरी का पालन नहीं होने के कारण बंद कर दिया गया। इससे किसानों को उपज बेचने के लिए संकट पैदा हो गया था। स्थिति यह हो गई, कि किसानों को उपज बेचने के लिए परेशान हो रहे थे। ऐसे में किसानों की मजबूरी का फायदा उठाकर ओने पौने दामों में फसल खरीद रहे है। गेहूं क्रय केंद्रों पर समय से भुगतान व उठान तो कभी बारदाने की समस्या से नियमित खरीद नहीं हो पा रही है। इससे कर्ज तले दबे किसान सस्ते दामों में बेचने को मजबूर थे।
लेकिन, अब किसानों के लिए राहत भरी खबर आई है। जिले में 33 हजार किसानों की वर्ष 2019 में नष्ट हुई खरीफ की फसल के बीमा क्लेम का भुगतान किया गया है। इसमें बीमा कंपनी द्वारा 85 लाख रुपये की बीमा क्लेम की राशि किसानों के बैंक खाते में भेज दी गई है।
विज्ञापन
जिले में दो लाख 43 हजार किसान कृषि विभाग में पंजीकृत है। इनमें 151 हजार किसानों ने वर्ष 2019 में खरीफ की फसल का बीमा कराया था। फसल पक कर तैयार हो गई थी, कटाई के 15 दिन पूर्व ही लगातार हुई बारिश से नष्ट हो गई थी। जिसकी जांच में 70 प्रतिशत से अधिक नुकसान पाया गया था, जिसके बीमा क्लेम की राशि का किस्तों में भुगतान किया जा रहा है। अब तक एक लाख 20 हजार किसानों को दो अरब 45 लाख रुपये की बीमा क्लेम राशि से लाभांवित किया जा चुका है। शेष 30 हजार किसान बीमा क्लेम राशि से वंचित रह गए हैं।
जिले में एक लाख 51 हजार किसानों ने फसल बीमा कराया था, जिसमें से अब तक एक लाख 20 हजार किसानों को भुगतान किया जा चुका है। शेष किसानों को शीघ्र ही भुगतान किया जाएगा।
- संतोष कुमार सविता, उप कृषि निदेशक