{"_id":"5e5032a18ebc3ef3bb2f67f5","slug":"bee-attack-seven-people-injured-four-admit-lalitpur-news-jhs1607050124","type":"story","status":"publish","title_hn":"मधुकक्खी के हमले में सात घायल, चार भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मधुकक्खी के हमले में सात घायल, चार भर्ती
विज्ञापन
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम पटौराकलां में शुक्रवार को एक शुद्घता कार्यक्रम के दौरान तालाब किनारे एकत्रित हुए लोगों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया, जिसमें सात लोग घायल हो गए। इनमें चार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मधुमक्खियों के हमला करने से वहां मौजूद लोगों ने तालाब में डुबकी लगाकर अपना बचाव किया।
ग्राम पटौराकलां में गांव निवासी एक ग्रामीण की मौत के बाद होने वाली शुद्घता में शुक्रवार को परिजन, गांव व रिश्तेदार तालाब किनारे एकत्रित हुए थे। दोपहर एक बजे यहां अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर छह लोगों से अधिक लोगों को काट लिया। मधुमक्खियों का झुंड देख लोगों में अफरा- तफरी मच गई और यहां मौजूद 35- 40 लोग मधुमक्खियों से बचाव के लिए तालाब में कूूद गए और डुबकी लगाकर अपना बचाव किया। करीब आधे घंटे तक मधुमक्खियां वहां मंडराती रहीं। इसके बाद जब मधुमक्खियों का झुंड वहां से उड़ गया, तब लोग तालाब से बाहर निकले।
घायल मोहल्ला गांधी नगर निवासी कैलाश नारायण चौबे (58), रामाधर दुबे (90), नेहझ नगर निवासी सतीश चंद कौशिक (62), संदीप (28) को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं, ग्राम पटौराकलां निवासी संजय कौशिक (27), श्याम बिहारी कौशिक (47), रामसहाय कौशिक (62) भी घायल हुए हैं, जिनका उपचार किया गया।