{"_id":"647a44f58c55cdbdb7094226","slug":"beautification-of-bayana-drain-road-will-be-done-with-125-crore-lalitpur-news-c-11-1-107639-2023-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: सवा करोड़ से होगा ब्याना नाले मार्ग का सौंदर्यीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: सवा करोड़ से होगा ब्याना नाले मार्ग का सौंदर्यीकरण
विज्ञापन
डीएम ने स्टीमेट तैयार कराकर नगर पालिका को भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। झांसी की ओर से जनपद में प्रवेश करने वाले मार्ग पर पड़ने वाले ब्याना नाले का सौंदर्यीकरण सवा करोड़ से होगा। डीएम ने इसके लिए सिंचाई विभाग से स्टीमेट तैयार कराया है। सौंदर्यीकरण की जिम्मेदारी नगर पालिका को सौंपी गई है।
नगर में प्रवेश करते ही ब्याना नाला का पुल पड़ता है, नाले के चारों ओर गंदगी फैली हुई है। यह काफी पुराना नाला है, इसके जीर्णोद्धार के लिए अभी तक कोई भी कार्ययोजना तैयार नहीं की गई। जिसके चलते यहां गंदगी का अंबार रहता है। शहर का गंदा पानी इस नाले में जाने के कारण बदबू भी आती है। डीएम आलोक कुमार सिंह ने सिंचाई विभाग के अभियंताओं ने कार्ययोजना तैयार कराई। सिंचाई विभाग के अभियंताओं ने तैयार कार्ययोजना में नाले के दोनों ओर पिचिंग, पाथ-वे, पार्क व कुर्सियां आदि निर्माण के अलावा लाइटिंग आदि को शामिल किया गया है। पालिका को इस कार्य को पूर्ण करने की जिम्मेदारी सौंपी है।
सिंचाई विभाग की ओर से एक करोड़ पच्चीस लाख रुपये की कार्ययोजना तैयार की गई है। इसे नगर पालिका भेज दिया गया है।
आलोक कुमार सिंह, जिलाधिकारी ललितपुर
जिलाधिकारी के माध्यम से ब्याना नाला सौंदर्यीकरण का स्टीमेट प्राप्त हुआ है। नगर पालिका की पहली बोर्ड बैठक में इसका प्रस्ताव रखा जाएगी। बोर्ड में प्रस्ताव मंजूर होते ही इसपर कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
निहाल चंद्र, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, ललितपुर