फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Be it Gita or Quran, it will not go out of hands

Lalitpur News: हाथों से न छूटेगा गीता हो या कुरान

Wed, 07 Jun 2023 12:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jun 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Be it Gita or Quran, it will not go out of hands
उर्स के आखिरी दिन चादर की गई पेश, कव्वालों ने पेश किए कलाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बानपुर। हिंदू-मुस्लिम एकता के प्रतीक अजीम सूफी संत हजरत मजहर शाह बाबा रहमत उल्लाह अलैह के 31वें उर्स के आखिरी दिन कव्वाल राहत चिश्ती एंड पार्टी ने कलाम पेश किए। उर्स कमेटी व कव्वाल पार्टी ने बाबा मजहर शाह रहमत उल्लाह अलैह के दरबार में पहुंचकर फातिहा ख्वानी की व हाजिरी दी। रात में बाबा के दरबार में आशिके हुसैन नौजवान कमेटी, शाहवान व गुलामे गौस कमेटी ने चादर पेश की। इस मौके पर शहर काजी ललितपुर हाफिज अब्दुल मुबीन का इस्तकबाल किया गया।
कव्वालियों की महफिल सजी जिसका आगाज राहत चिश्ती एंड पार्टी ने हाथों से न छूटेगा गीता हो या कुरान पढ़कर किया व हिंदुस्तान जिंदाबाद नज्म पढ़कर समां बांध दिया। उन्होंने कलाम नाना मदीना हमसे छूट गया सुनाया जिसे सुनकर सामयीन भावविभोर हो गए। इसके बाद गजलें और साहिबे मजार की शान में झोली पड़ी गई, जिसको सुनकर श्रोता दाद दिए बिना नहीं रह सके। मजार पर जायरीनों का तांता लगा रहा सभी ने बाबा को चादर पेश करके मुल्क में अमन चैन की दुआ मांगी। कार्यक्रम का संचालन सहावेंद्र प्रताप सिंह व आमिर खान मंसूरी ने किया ।
विज्ञापन


ये रहे मौजूद
हाजी कलीम खां, हाजी सलीम अहमद, हाजी साबिर खां, हाजी मुबीन खां, इम्तियाज खां सदर महरौनी, इमाम राईन पूर्व सदर, नफीस खां, समद खान, नूरी भाई, प्रधान सुनवाहा रुपेश अहिरवार, प्रधान ऊमरी आशाराम अहिरवार, कृष्ण अवतार सिंह नन्हे राजा , लेखराम बगवार, राहुल गौतम, राजेश सिंघई , मयंक मिश्रा, घनेंद्र सिंह परमार शिक्षक, सतेंद्र रावत, प्रमोद श्रीवास्तव, सदर रक्षपाल सिंह, कोषाध्यक्ष सलमान मंसूरी, जीलानी मंसूरी, निजाम खां, सदर अख्तर पठान, रहीश ठेकेदार, हय्युल अहमद, अजीज खां मंसूरी, बब्लू शाह, कव्वाल रज्जाक जानी, शैलू शाह, फरीद खां, साबिर खां बागपुरा, साकिर खां कुक्कू, अंसार पठान आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed