फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   be alert, lalitpur is save yet

सतर्क रहें अब तक हमारा ललितपुर बिलकुल सुरक्षित है

Thu, 02 Apr 2020 12:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
be alert, lalitpur is save yet
ललितपुर। देश भर में फैली कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के बढ़ते संक्रमण ने देशवासियों को बेचैन कर दिया है। लेकिन, जिले के लिए राहत भरी खबर है कि अब तक कोई भी व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं आया है। इससे स्वास्थ्य महकमा में राहत है। जिले में इसको लेकर पूरी तरह से सतर्कता बरती जा रही है। यही वजह है कि अब तक किसी भी व्यक्ति की जांच के लिए सैंपल केजीएमयू लखनऊ में नहीं भेजे गए हैं।
विज्ञापन

वैश्विक बीमारी कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सख्त रुख अपनाया गया है। बीमारी से बचाव को लेकर विभिन्न तरीकों से जागरुक किया जा रहा है। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए बेवजह आने- जाने वालों को पुलिस द्वारा रोका जा रहा है। लोगों को असुविधा न हो, इसलिए घर-घर तक राशन सामग्री व अन्य सुविधाएं दी जा रही हैं। दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए एक मीटर की दूरी पर गोले बनाए गए हैं, जिसमें खड़े होकर ग्राहक अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में बेरोजगारी के चलते अधिकांश मजदूर तबके के लोग अन्य महानगरों में मजदूरी करते हैं। बीते दिनों कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देश में लॉकडाउन किया गया है। इससे मजदूर बेकार हो गए और अपने घरों की ओर लौट रहे हैं। अब तक जिले में चार हजार से अधिक मजदूर अन्य महानगरों से जिले में आ चुके हैं। इसके अलावा दो लोग विदेश से घूमकर लौटे हैं, जिनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। लेकिन, अब तक कोई भी व्यक्ति संदिग्ध नहीं पाया गया है। इससे स्वास्थ्य महकमा में राहत है। प्रशासन अलर्ट पर है। इस कारण स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट में संदिग्ध मरीजों को भर्ती व लक्षणों को जानने के लिए आइसोलेशन वार्ड स्थापित कराए गए हैं। जहां पर चिकित्सकों को शिफ्टों के अनुसार तैनात किया गया है। स्टाफ को संक्रमण से बचाव के लिए पीपीई किट व एन-95 मॉस्क दिए हैं। इससे जांच के दौरान किसी प्रकार के संक्रमण फैलने का खतरा न रहे। दवाइयां भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस विभाग द्वारा क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों से घरों में रहने की अपील की जा रही है। बेवजह घूमने वालों को रोककर बीमारी से बचाव करने के लिए जागरुक किया जा रहा है। सोशल डिस्टेंसिंग की जानकारी दी जा रही है। सार्वजनिक स्थानों पर अधिक भीड़ न हो इसके लिए पुलिस का पहरा बैठा दिया गया है। इसके अलावा जनपद की सीमाओं पर भी पुलिस ने बैरीकेट लगाए हैं, जिससे बाहर से आने वाले लोगों को रोका जा सके। बाहर से आने वालों की जानकारी के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जांच की जा रही है। ताकि, लक्षणों की जानकारी की जा सके।
नगर पालिका व ग्राम पंचायतों द्वारा क्षेत्र में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जा रहा है, जिससे संक्रामक बंीमारियों पर नियंत्रण पाया जा सके।
------------
जिलाधिकारी के निर्देशन पर कोरोनावायरस को लेकर सर्तकता बरती जा रही है। बाहरी लोगों का परीक्षण किया जा रहा है। अब तक कोई भी संदिग्ध नहीं मिला है।
- डा. प्रताप सिंह
मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed