फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   BDC member died due to deteriorating condition late night in lalitpur

ललितपुर: बीडीसी सदस्य की देर रात बिगड़ी तबीयत, अस्पताल ले जाने से पहले तोड़ा दम; विसरा रिपोर्ट का इंतजार

Sat, 06 Jan 2024 06:00 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 06 Jan 2024 06:00 PM IST
सार

ललितपुर में बीती रात एक बीडीसी सदस्य की मौत हो गई। घटना तब हुई जब यह शख्स खेत में पानी दे रहा था। हालत बिगड़ते ही जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन बीच रास्ते में ही इस शख्स ने दमतोड़ दिया। 

विज्ञापन
BDC member died due to deteriorating condition late night in lalitpur
बीडीसी सदस्य की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्षेत्र पंचायत सदस्य की खेत में गेहूं की फसल में पानी देते समय शुक्रवार की देर रात हालत बिगड़ गई। जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के ममेरे भाई ने पानी देते समय ठंड लग जाने से मौत होने की बात कही है।

विज्ञापन


कस्बा बांसी के क्षेत्र पंचायत सदस्य सुरेश कुशवाहा (30) पुत्र तुलसीराम की शुक्रवार की देर रात को हालत बिगड़ गई। जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना के बारे में मृतक के ममेरे भाई मनोज कुशवाहा ने बताया कि सुरेश शुक्रवार की दोपहर घर से अपने खेत में गेहूं की फसल में पानी देने के लिए गया था। यहां पर वह दिन भर व देर तक फसल में पानी देता रहा। देर रात करीब 2 बजे अचानक सुरेश की हालत बिगड़ गई। 

विज्ञापन

इसकी सूचना सुरेश ने अपने परिजनों को दी। सूचना मिलने पर वह लोग खेत पर पहुंच गए। यहां सुरेश अचेतावस्था में मिला। आनन फानन में परिजन उसे कस्बा बांसी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने सुरेश की हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल ले जाने की बात कही। परिजन सुरेश को लेकर जिला अस्पताल आ रहे थे और अभी ग्राम लखनपुरा के पास पहुंचे कि सुरेश की मौत हो गई। 

परिजन शव को लेकर घर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के मामा के पुत्र ने फसल में पानी देते समय ठंड लग जाने से मौत होने की बात कही है। वहीं पोस्टमार्टम सूत्रों के अनुसार युवक की मौत का सही कारण स्पष्ट न होने के कारण विसरा को सुरक्षित रखकर जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेज दिया है। सूत्रों ने यह भी बताया कि सुरेश पिछले काफी समय से बीमार चल रहा था और उसे लीवर संबधी बीमारी भी थी। वहीं विसरा की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि सुरेश की मौत ठंड से हुई थी या बीमारी से।

विज्ञापन

तीन एकड़ जमीन पर करता था खेती किसानी
मृतक सुरेश कुशवाहा चार भाईयों में तीसरे नंबर का था। उसके दो पुत्र व एक पुत्री है। वह तीन एकड़ की भूमि पर खेती किसानी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था। उक्त तीन एकड़ की जमीन पर वह गेहूं, मटर की फसल बोए हुए था। लेकिन अब सुरेश की मौत हो जाने से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

युवक की मौत होने की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत किन कारणों के चलते हुई है। इसकी सही जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा। - मनोज कुमार मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक थाना जखौरा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed