फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   BBA student killed in road accident in Bhopal, fellow injured

Lalitpur News: बीबीए के छात्र की भोपाल में सड़क हादसे में मौत, साथी घायल

Sun, 01 Jan 2023 10:00 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 10:00 PM IST
विज्ञापन
BBA student killed in road accident in Bhopal, fellow injured
ललितपुर। ललितपुर के आजादपुरा मोहल्ले का एक युवक भोपाल में बीबीए की पढ़ाई कर रहा था। बीते शनिवार की रात में वह अपने साथी के साथ हबीबगंज की ओर जा रहा था। लेकिन रास्ते में अचानक उसकी बाइक अचानक फिसल गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

कोतवाली ललितपुर के मोहल्ला आजादपुरा निवासी आदित्य शर्मा उर्फ साहिल (22) भोपाल में बीबीए फाइनल की पढ़ाई कर रहा था। बीते शनिवार की रात में वह अपनी बाइक से अपने साथी ललितपुर के तालाबपुरा मोहल्ला निवासी आदित्य निरंजन (21) के साथ हबीबगंज की ओर जा रहा था। तभी रास्ते में उसकी बाइक बेकाबू होकर सड़क किनारे पटरी से टकरा गई, जिससे वह उछलकर खंभे से टकरा गया और उसकी मौके पर मौत हो गई। जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि घायल को अस्पताल पहुंचाकर उपचार कराया। जानकारी मिलने पर ललितपुर से परिजन भी भोपाल पहुंच गए। मृतक दो भाइयों में बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed