फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Bar association elections used to be held every three years; now, a new executive committee is elected annually.

Lalitpur News: पहले तीन साल में होते थे बार संघ के चुनाव, अब हर वर्ष चुनी जाती है नई कार्यकारिणी

Wed, 08 Jul 2026 02:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Bar association elections used to be held every three years; now, a new executive committee is elected annually.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जिला बार संघ के चुनावी इतिहास में समय के साथ कई बदलाव आए हैं। वर्ष 1964 से 2007 तक बार संघ के पदाधिकारियों का कार्यकाल तीन वर्ष का होता था, लेकिन वर्ष 2008 में बार काउंसिल के मॉडर्न बायलॉज लागू होने के बाद चुनाव हर वर्ष कराए जाने लगे। अब तक जिला बार संघ के 27 चुनाव हो चुके हैं और 20 जुलाई को 28वीं बार अध्यक्ष का चुनाव होगा।
बार संघ के वरिष्ठ अधिवक्ताओं के अनुसार, वर्ष 1964 में बार एसोसिएशन के चुनाव की शुरुआत हुई थी। उस समय ललितपुर, झांसी जिले की तहसील था और यहां तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव होते थे। जिला बनने के बाद वर्ष 1974 से जिला बार संघ के चुनाव शुरू हुए। वर्ष 1964 से 2007 तक पदाधिकारियों का कार्यकाल तीन-तीन वर्ष का रहा। इस दौरान कुल 13 चुनाव हुए। वर्ष 2008 में मॉडर्न बायलॉज लागू होने के बाद चुनाव प्रतिवर्ष कराए जाने लगे और तब से अब तक 14 चुनाव संपन्न हो चुके हैं। इस प्रकार अब तक कुल 27 बार बार संघ की कार्यकारिणी का गठन हो चुका है।
विज्ञापन

शुरुआती वर्षों में कई बार पदाधिकारियों का चयन आपसी सहमति से कर लिया जाता था, लेकिन वर्ष 1982 से नियमित चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से ही पदाधिकारियों का चयन किया जा रहा है। वर्तमान में जिला बार एसोसिएशन के चुनाव की प्रक्रिया जारी है और 20 जुलाई को मतदान प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------
1964 से अब तक ये रहे अध्यक्ष
1964 में अधिवक्ता बद्री प्रसाद वर्मा जिला बार एसोसिएशन के पहले अध्यक्ष चुने गए थे। इसके बाद श्यामस्वरूप श्रीवास्तव, दामोदर सहाय सक्सेना, रूपनारायण सक्सेना (दो बार), कस्तूरचंद्र जैन, हरिहरनारायण चौबे, जयराम सिंह यादव, गौरीशंकर खैरा, जयकुमार चौधरी, अशोक कुमार रिछारिया, नेमि कुमार जैन (चार बार), केहर सिंह, केएल मालवीय, उत्तमचंद जैन, मनोहर सिंह ठाकुर, पवन जायसवाल, संजय चौबे, काशीराम कुशवाहा, श्रीप्रकाश चौबे, ओमप्रकाश घोष, बृजेंद्र यादव और हरिराम राजपूत सहित कई अधिवक्ता अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

----------------------------
फोटो --28
जिला बनने से पहले यहां तहसील बार संघ के चुनाव होते थे। पहले तीन वर्ष में चुनाव कराए जाते थे, लेकिन वर्ष 2008 में मॉडर्न बायलॉज लागू होने के बाद से हर वर्ष चुनाव होने लगे हैं।
अशोक कुमार रिछारिया, पूर्व अध्यक्ष
-------------------------------
फोटो --28
वर्ष 1964 से अब तक 27 बार बार एसोसिएशन के चुनाव हो चुके हैं। शुरुआती वर्षों में कई बार सहमति से अध्यक्ष चुने जाते थे, जबकि 1982 से नियमित चुनाव प्रक्रिया के तहत पदाधिकारियों का चयन हो रहा है।
नेमि कुमार जैन, पूर्व अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed