फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Bank employee hangs himself from a trap

बैंक कर्मचारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Sun, 30 Oct 2022 11:29 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
Bank employee hangs himself from a trap
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शहर के मोहल्ला सदनशाह नई तहसील के पास निर्माणाधीन मकान में एक बैंक कर्मचारी ने फंदे से लटककर जान दे दी। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला नेहरूनगर निवासी अफजल मंसूरी (32) पुत्र हमीद मंसूरी जिला सहकारी बैंक में कैशियर के पद पर तैनात था, जो विभागीय कार्रवाई के चलते करीब डेढ़ माह से अधिक समय से निलंबित चल रहा था और इस वजह से वह मानसिक रूप से परेशान हो गया था। वह रविवार को दोपहर से घर से बिना बताए कहीं चला गया और जब वह काफी देर तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसके मोबाइल पर फोन लगाया, लेकिन मोबाइल बंद आ रहा था। जिसके चलते परिजन उसे खोजते हुए उसके नई तहसील स्थित निर्माणाधीन मकान पर पहुंचे तो वह वहां छत के कुंदे पर रस्सी के फंदे पर लटकता मिला। जिस पर परिजनों ने तत्काल उसे उतारकर जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल से मेमो मिलने पर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार अफजल निलंबन के चलते काफी परेशान चल रहा था और उसने बैंक में अपने निलंबन के संबंध में अपना स्पष्टीकरण व साक्ष्य उपलब्ध करा दिए थे। इसके बाद भी उसे बहाल नहीं किया जा रहा था, जिसके चलते वह परेशान था। मृतक की दो बेटियां व एक बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed