फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Baje Awadh congratulations...born Ram Raghuraiya

Lalitpur News: बाजे अवध बधैइया...जन्मे राम रघुरैया

Thu, 18 Apr 2024 03:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
Baje Awadh congratulations...born Ram Raghuraiya
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। भए प्रगट कृपाला दीनदयाला, कौशल्या हितकारी... की स्तुति के साथ मंदिरों में भगवान का जन्म हुआ। राम जन्मोत्सव पर मंदिरों में विशेष सजावट की गई। भक्तों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। भगवान के जन्म की खुशी पर भक्त बधाई गीत गाते दिखे तो कुछ ने नृत्य भी किया।
रामनवमी पर मंदिरों को आकर्षक तरीके से सजाया गया। भगवान का अभिनव शृंगार कर नवीन पोशाक पहनाई गई। तुवन मंदिर की साज सज्जा देखते ही बन रही थी। रघुनाथ जी बड़ा मंदिर चौबयाना, रामराजा मंदिर लक्ष्मीपुरा, नृसिंह मंदिर तालाबपुरा, मुरलीधर मंदिर रावरपुरा, जगदीश मंदिर, चंडी मंदिर आदि को भी सजाया गया। दोपहर 12 बजे से यहां श्रद्धालु जुटने शुरू हो गए। जैसे ही रामलला का जन्म हुआ, श्रद्धालु झूम उठे। भगवान के खूब जयकारे लगे। घंटे घड़ियाल भी बजाए। भगवान के दर्शन की एक झलक पाने की होड़ लग गई। हर कोई भगवान का पालना झुलाना चाहता था। श्रद्धालुओं ने दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रद्धालुओं को दर्शन देने के उपरांत भगवान मंदिर के गर्भगृह में विराजित हो गए।
विज्ञापन


-----------
भये प्रकट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी...
महरौनी। टीकमगढ़ रोड स्थित श्री श्री 1008 श्रीराम जानकी मंदिर में श्रीराम जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। भक्तों ने भगवान राम की आरती उतारी और जय जयकार की। भजन कीर्तन मंडली ने अवध में बाजे बधैइया जन्मे राम रघुरैया... आदि अनेक सुमधुर बधाई गीत गाए। संजय पांडे भारत, शशिकांत तिवारी, हरिहर मोहन तिवारी, देवेंद्र तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------
भगवान राम की शोभायात्रा निकली
सौजना। गौना में भगवान श्रीराम की शोभायात्रा का शुभारंभ श्री राम मंदिर में सुंदरकांड पाठ से हुआ। शोभायात्रा वीर बाबा मंदिर होते हुए बस स्टैंड दुर्गा मंदिर से निकाली गई। ढोल नगाड़ा, डीजे एवं बग्गी के साथ भक्त श्रीराम का जयकारा लगाते चल रहे थे। संवाद
----------
वैदिक मंत्रों के साथ विधि विधान से मनाया जन्मोत्सव
बांसी (ललितपुर)। श्रीरघुनाथ मंदिर व श्रीलालजी मंदिर पर भगवान का जन्मोत्सव वैदिक मंत्रों के साथ विधि विधान से मनाया गया। दोपहर 12 बजते ही शंख और झालर की ध्वनि के बीच भगवान श्रीराम की जय जयकार के साथ निज मंदिर के कपाट खुले और भक्तों ने भगवान के दर्शन किए। भगवान के दर्शन के लिए मंदिरों में तांता लगा रहा।
--------------------
मंदिरों में अगाध श्रद्धा के साथ मनाया गया जन्मोत्सव
बानपुर। सुबह पांच बजे प्रभातफेरी निकाली गई व सुंदरकांड पाठ किया गया। श्रीबजरंगढ़ मंदिर को सजाया गया। पुजारी गोपालकृष्ण पांडेय, रामसहाय पांडेय ने मंत्र उच्चारण के साथ भगवान के जन्म की क्रियाएं संपन्न कराईं व महाआरती की गई। जन्मोत्सव समिति ने प्रसाद वितरण किया।

-----------------

श्रीराम जन्मोत्सव समापन पर हुए अनुष्ठान
मड़ावरा। बुधवार को रामनवमी एवं चैत्र नवरात्रों के समापन पर कवराटा शक्तिपीठ मंदिर पर भक्तों की भीड़ लगी रही। देवी का दर्शन कर मंगल-आरती कर प्रसाद भेंट किया गया। इस दौरान राम जन्मोत्सव पर शोभायात्रा निकाली गई। यह पठकान जी मंदिर से होते हुए बैरियर चौराहे से बसस्टैंड, डाक बंगला, गिरार तिराहा होकर मोती महाराज मंदिर से होकर वापस पुराना बाजार से पठकान जी मंदिर पर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। पूर्व प्रधान राकेश सोनी, गुड्डू नायक, देव सोनी, मयंक सोनी, आनंद खटीक, सचिन रजक आदि मौजूद रहे। सीओ आरके श्रीवास्तव एवं प्रभारी निरीक्षक स्वास्तिक दुबे भी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed