फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Badminton: Sumukh, Anrav reached semi-finals in Under-13 singles

बैडमिंटन : अंडर-13 एकल में सुमुख, अनरव सेमीफाइनल में पहुंचे

Thu, 10 Jul 2025 12:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Badminton: Sumukh, Anrav reached semi-finals in Under-13 singles
ललितपुर। स्टेडियम में चल रहे जिला स्तरीय जूनियर बैडमिंटन में अंडर-13 एकल बालक में सुमुख, सिद्धांत व अरुणोदय ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। बालिका अश्विका रजक ने फाइनल मैच जीता। जबकि, अंडर-15 एकल बालक श्लोक, आरुष व सुमुख ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। अब आगामी मैच व स्पर्धाएं बृहस्पतिवार को स्टेडियम में आयोजित होंगी।
विज्ञापन

जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में स्टेडियम में आठ से 11 जुलाई तक प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही हैं। बुधवार को जिला स्तरीय सीनियर बैडमिंटन, एथलेटिक्स (बालक/बालिका) एवं क्रिकेट (बालक) प्रतियोगिता के मैच खेले गए। बैडमिंटन में अंडर-13 एकल बालक में सुमुख विक्रम वेद ने आयुष को 30-15 से, अनरव श्रीवास्तव को सिद्धांत बुंदेला ने 30-16 से और अरुणोदय ने अयांश पुरोहित को 30-22 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। जबकि, लक्षित राज ने अनव जैन को 30-18 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

बालिका में अश्विका रजक ने 30-15 से मनीषा को हराकर फाइनल मैच जीत लिया। अंडर-15 एकल बालक श्लोक राज ने ऋषि तिवारी को 30-18 से हराकर, आरुष सिरवैया ने लक्षित राज को 30-11 से हराकर और अभिनव वर्मा ने अरुणोदय को 30-22 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सुमुख विक्रम वेद 30-05 से उदित सोनी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंच गए। बालिका में समृद्धि विश्वकर्मा ने अश्विका रजक को 30-16 से हराकर और अर्षिका खान ने शिवानी को 30-16 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। अंडर-18 एकल बालक में अभिषेक कुशवाहा ने अभिनव वर्मा को 30-15 से, आरुष सिरवैया ने यथार्थ चतुर्वेदी को 30-26 से एवं सुमुख विक्रम वेद ने सिद्धांत बुंदेला को 30-22 से हराकर और सुरेंद्र कुमार को श्लोकराज ने 30-21 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बालिका वर्ग में समृद्धि ने अश्विका रजक को 30-22 और राजस्मिता परमार को अर्षिका खान ने 30-22 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
वहीं, एथलेटिक्स में बालक वर्ग व बालिका वर्ग में सौ मीटर रेस में बैनी जाॅय प्रथम, सौ मीटर रेस में खुशी प्रथम रहीं। जबकि, लालू व ममता द्वितीय रहीं और अंकुर व मानसी तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं दो सौ मीटर रेस में शिवम व खुशी यादव प्रथम, बैनी जॉय व पल्लवी द्वितीय एवं गोलू व कविता तृतीय स्थान पर रहीं।
चार सौ मीटर रेस में शिवम व संस्कृति प्रथम, लालू प्रसाद व प्रिंसी द्वितीय एवं पुष्पेंद्र तृतीय स्थान पर रहे। जबकि, आठ सौ मीटर रेस में साहिल सिंह व मनीषा प्रथम, गोलू व इमरती द्वितीय एवं शिवम व संस्कृति तृतीय स्थान पर रहीं। 1500 मीटर रेस में ध्रुव राजपूत व मनीषा प्रथम, अभय पटेल व इमरती द्वितीय और अमित व कविता तृतीय रहीं।

लंबी कूद में ध्रुव राजपूत व ममता कुशवाहा प्रथम, सुमित व कीर्ति द्वितीय एवं पुष्पेंद्र व रोशनी तृतीय रहीं। तीन किमी रेस में साहिल सिंह प्रथम, तीन किमी वााक रेस में जयंती प्रथम व अभय द्वितीय एवं रामजी तृतीय रहे। तीन किमी वााक रेस में पारस प्रथम व सुरेंद्र कुमार द्वितीय रहे। 110 मीटर हार्डिल्स में सुरेंद्र कुमार व समीक्षा प्रथम, उत्कर्ष परमार व रोशनी द्वितीय रहीं। इसी प्रकार जैवलिन थ्रो में अमित कुमार व चांदनी प्रथम, अंकुर व राधिका द्वितीय एवं पारस तृतीय स्थान पर रहे। शाॅटपुट थ्रो में जय राजा व चांदनी प्रथम, कृष्णा द्वितीय व राधिका द्वितीय एवं अभय प्रताप व आशी तृतीय स्थान पर रहीं। इस मौके पर क्रीड़ा अधिकारी रेखा रावत, संकेत, शिवम राजपूत, युवराज सिंह, पवन रायकवार, अजरूद्दीन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed