फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Badminton: Shlok in singles and Shlok in doubles, Sumukh topped

बैडमिंटन : एकल में श्लोक और युगल में श्लोक, सुमुख रहे अव्वल

Thu, 29 Aug 2024 02:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Badminton: Shlok in singles and Shlok in doubles, Sumukh topped
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस पर स्पोर्ट स्टेडियम में चल रही जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के तीसरे दिन बालक वर्ग में बैडमिंटन एकल मैच का फाइनल श्लोक राज ने जीता। युगल का फाइनल मैच श्लोक राज, सुमुख ने जीता।
स्पोर्ट स्टेडियम में 26 से 31 अगस्त तक जिला स्तरीय जूनियर वालीबॉल (बालक), बास्केटबाल (बालक), बैडमिंटन (बालक/बालिका), 1500 मीटर दौड़ (बालक/बालिका) तथा (अंडर-14) हाॅकी बालक प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। तीसरे दिन बुधवार को बालक वर्ग के सेमीफाइनल मैच खेले गए। पहला सेमीफाइनल श्लोक राज व आरुष सिखैया के मध्य खेला गया। श्लोक राज 21-11, 21-16 से विजयी रहे।
विज्ञापन

दूसरा सेमीफाइनल सुमुख विक्रम वेद व मृदांग रिछारिया के बीच खेला गया। यह मैच मृदांग रिछारिया ने 21-10, 21-10 से जीता। इसके बाद फाइनल मैच मृदांग रिछारिया व श्लोक राज के बीच हुआ। श्लोक राज 21-18, 13-21 से फाइनल मैच जीतने में सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बैडमिंटन युगल मैच का फाइनल मैच श्लोक राज, सुमुख और मृदांग रिछारिया, शौर्य अग्रवाल के बीच खेला गया। श्लोक राज, सुमुख की जोड़ी 21-19, 21-19 से विजयी रही। मैच में निर्णायक की भूमिका में सुनील राजपूत व दिव्या रिछारिया व अभिषक कुमार रहे। इस दौरान रविंद्र कुमार, अजहरूद्दीन, अंकुर सहरावत, लक्ष्मण, मनोज, विकास सहित स्पोर्ट स्टेडियम का स्टाफ और खेलप्रेमी मौजूद रहे।

-------
आज होगी जूनियर बालक वर्ग की हॉकी प्रतियोगिता
बृहस्पतिवार को 14 वर्षीय जूनियर (बालक) हाॅकी प्रतियोगिता के मैच खेले जाएंगे। स्थानीय स्कूलों की बालक टीम अपने विद्यालय की प्रविष्टि के साथ प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed