फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   B-PACS committee accountant accused of embezzlement suspended

Lalitpur News: गबन के आरोपी बी-पैक्स समिति के आंकिक को किया निलंबित

Sun, 23 Nov 2025 01:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
B-PACS committee accountant accused of embezzlement suspended
कई पत्रों के बाद भी उर्वरक बिक्री की धनराशि नहीं की जमा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। उर्वरक बिक्री की राशि अनियमित रूप से रोककर गबन करने, समिति के कार्यों में रुचि न लेने और कार्यालय में समय से उपस्थिति न होने और समय से पूर्व चले जाने के आरोप में बी-पैक्स समिति के सचिव को निलंबित कर दिया गया है।
बी-पैक्स समिति के सचिव ने बी-पैक्स समिति के आंकिक मुन्नालाल के खिलाफ कार्रवाई करते हुए निलंबन पत्र जारी किया। इसमें बताया कि 2023-24 में समिति में विक्रेता के रूप में कार्य कर रहे मुन्नालाल ने उर्वरक बिक्री की धनराशि 2,15,197 रुपये अनियमित तरीके से रोककर गबन कर ली है। यह राशि 14 फीसदी ब्याज सहित जमा करने के निर्देश दिए गए, लेकिन सिर्फ साठ हजार रुपये ही जमा किए गए। इस संबंध में सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता द्वारा धनराशि जमा करने के लिए निर्देश दिए गए थे लेकिन इस मामले में टालमटोल की जा रही है, जिससे समिति को भारी क्षति उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

इसके अलावा, वह समिति कार्यालय में समय से कभी उपस्थित नहीं होते हैं, जो अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। ऐसे में सचिव ने आंकिक मुन्नालाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और सभापति कार्यालय में संबद्ध कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन
बी-पैक्स समिति ललितपुर में तैनात आंकिक को बोर्ड ने निलंबित कर दिया है। उन पर कई आरोप हैं, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई है। - अर्विन मेहर सिंह, एआर-कोऑपरेटिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed