फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   aware campaign

स्वयं जागरुक होने के साथ- साथ दूसरों को भी जागरुक कर रहीं महिलाएं

Mon, 13 Apr 2020 11:24 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
aware campaign
शहर के एम्ब्रोसिया कॉलोनी में अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। सोमवार को ‘अमर उजाला’ द्वारा शहर की एंब्रोसिया कॉलोनी में अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें अनेक महिलाओं ने प्रतिभाग किया। महिलाओं ने कहा कि वे कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को हरसंभव प्रयास कर रहीं हैं। सभी को संक्रमण से बचाव के लिए सावधानी से रहना चाहिए।
विज्ञापन

महिलाओं ने जागरुकता का संदेश देते हुए कहा कि इस समय देश कोरोना वायरस जैसी भयानक महामारी से लड़ रहा है। ऐसे में हम सबका कर्तव्य है कि बीमारी से बचने के लिए अपने- अपने घरों में ही रहें। बचाव के लगातार प्रयास करें। सावधान रहें जिससे कि किसी भी प्रकार के संक्रमण का भय न रहे। जब से देश में संपूर्ण लॉकडाउन हुआ, तभी से परिवार के सदस्य कालॉनी से बाहर नहीं निकल रहे हैं। सब लोग घर के अंदर ही रहकर लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं। सभी को लॉकडाउन का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन

समय पास करने के लिए बच्चों को पढ़ाने में मदद करें। घर में बच्चों का ख्याल रखना होगा और उनके साथ ज्यादा समय व्यतीत करना है, ताकि बच्चे घरों से बाहर न निकलें और उन्हें संक्रमण का खतरा न रहे। महिलाओं ने कहा कि वे लॉकडाउन का पालन कर रहीं हैं। सभी से अपील की जा रही है कि इसका पालन करें। परिवार के सभी सदस्य बार- बार सैनेटाइजर से हाथ साफ करते हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूर्णतया का पालन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
अपने घर में ही बच्चों के खेलने व पढ़ने में मदद करते हैं। इसके अलावा ज्यादातर समय खाने- बनाने में ही निकल जाता है। बच्चों के साथ रहते हुए दिन कब निकल जाता पता ही नहीं चलता। इससे संक्रमण से भी बचाव हो रहा है।
- मेघा गौतम
------------------
हमारी क्लीनिक है, जिसमें अनेक मरीज आते हैं। संक्रमण से बचाव के लिए सबसे पहले एक मीटर की दूरी से ही मरीज को देखते हैं। अगर छूते भी हैं तो मरीज सहित तुरंत स्वयं भी सैनेटाइजर से अपने हाथों को साफ करते हैं।
- डॉ हरजीत कौर
--------------------------
घर में रोजाना अलग- अलग व्यंजन बनाते रहते हैं, इससे परिवार के सदस्य घर से बाहर नहीं निकल रहे, अन्य लोगों को भी इसी प्रकार के उपायों को करना चाहिए। इससे लॉकडाउन का पालन होगा।
- शिल्पा जैन
---------------------
इन दिनों फ्री हैँ, दिनभर घर में कोई काम नहीं रहता। इसलिए खुद का और बच्चों का टाइमपास करने के लिए उनको पढ़ाते हैं। उनके साथ तरह- तरह के गेम्स खेलते रहते हैं। इसी में दिन निकल जाता है।
- मीना जैन
-----------------------------
हम पूरी तरह सावधान हैं। कोरोना वायरस से लड़ने और इससे निपटने के लिए हम तैयार हैं। कोरोना से डरने की नहीं, बल्कि लड़ने कि जरुरत है। इसलिए बचाव के हर प्रयास करते हैं।
- श्रद्वा जैन
-----------------------------
देशभर में लॉकडाउन के चलते स्कूल बंद हैैं। ऐसे में स्कूली बच्चों की पढ़ाई पर कोई असर न पढ़ेे, इसलिए हम अपने सभी विद्यार्थियों के अभिभावकों को सोशल मीडिया से जोड़कर रोज उन्हें महत्वपूर्ण टॉपिकों को समझाते हैं।

- रिचा अग्रवाल, शिक्षिका
-----------------------------
कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए हम सब सावधान हैं और सजग भी हैं। हमारी कॉलोनी में किसी भी प्रकार के बाहरी व्यक्ति के आने- जाने पर पूर्णतया प्रतिबंध है।
- प्रीती खैरा
-----------------------------
जब से कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन हुआ, तभी से घर पर ही हैं। दूध, सब्जी के लिए घर का एक सदस्य कॉलानी के गेट पर जाकर ले आता है।
- डिंपल जैन
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed