{"_id":"587bccf14f1c1b3803efe848","slug":"aurobindo-society-will-train-teachers","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरविंदो सोसायटी देगी शिक्षकों को प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अरविंदो सोसायटी देगी शिक्षकों को प्रशिक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jan 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
education lalitpur news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरविंदो सोसायटी ने जिले में अपना दायरा बढ़ा दिया है। बेसिक शिक्षकों को पहले से शून्य निवेश पर नवाचार का प्रशिक्षण प्रदान कर रही है। अब राजकीय हाईस्कूल/इंटरमीडिएट कालेज के शिक्षकों को विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान और भाषा का प्रशिक्षण देने का जिम्मा मिल गया है।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा अभियान की वार्षिक कार्ययोजना के तहत हर साल विषय आधारित प्रशिक्षण आयोजित किए जाते हैं। इसके पीछे मकसद शिक्षकों के प्रशिक्षण कार्य को प्रभावी बनाना है। गत वर्ष तक विभागीय स्तर पर प्रशिक्षण कराए जाते रहे हैं। वर्तमान शैक्षिक सत्र में प्रशिक्षण की जिम्मेदारी अरविंदो सोसायटी को सौपी गई है। नामित संस्था द्वारा राजकीय हाईस्कूल/इंटरमीडिएट कालेज में कार्यरत शिक्षक/शिक्षिकाओं को विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान एवं भाषा के शिक्षकों को छह दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। उधर, जिला विद्यालय निरीक्षक डा. आरपी वर्मा ने सत्ताइस फरवरी से चार मार्च तक प्रशिक्षण आयोजित कराने का निर्णय लिया है। उन्होंने शिक्षकों की सूची तैयार कर विद्यालय का नाम, शिक्षक का नाम व मोबाइल नंबर उपलब्ध कराने के निर्देश समस्त राजकीय हाईस्कूल/इंटरमीडिएट कालेज के प्रधानाध्यापक/प्रधानाचार्य को दिए हैं। गौरतलब है कि अरविंदो सोसायटी बेसिक शिक्षा के शिक्षकों को बिना खर्च किए शिक्षण में सुधार के तरीके सुधार रही है। अब माध्यमिक शिक्षकों के शिक्षण को बेहतर बनाएगी।
बीआरसी जखौरा में होगा प्रशिक्षण
अरविंदो सोसायटी का प्रशिक्षण 16 जनवरी से ब्लाक संसाधन केंद्र जखौरा में आयोजित होगा। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय ने खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने पत्र में कहा कि प्रशिक्षण सुबह नौ बजे से आरंभ होकर दोपहर दो बजे तक प्रथम पाली एवं द्वितीय पाली दोपहर एक बजे से आरंभ होकर शाम चार बजे तक आयोजित होगी। प्रशिक्षण सामग्री बीएसए कार्यालय से प्राप्त करने को कहा है। उन्होंने प्रशिक्षण में प्रतिभागियों की अनिवार्य रूप से उपस्थिति दर्ज कराने के लिए निर्देशित किया है।