फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Attack on two youths who were looking for laborers for harvesting crops

Lalitpur News: फसल कटाई के लिए मजदूर ढूंढ रहे दो युवकों पर हमला

Tue, 19 Sep 2023 01:07 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Tue, 19 Sep 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Attack on two youths who were looking for laborers for harvesting crops
ग्राम रजवारा का मामला
विज्ञापन

रुपये व चांदी का ब्रेसलेट छीनने का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। ग्राम रजवारा में उड़द की फसल कटवाने के लिए मजदूर तलाशने गए दो युवकों के साथ गांव के कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को शिकायत पत्र देकर आरोपियों पर रुपये और चांदी का ब्रेसलेट छीन ले जाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली अंतर्गत ग्राम खड़ेरा निवासी सुमित पस्तोर ने पुलिस को एक प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें बताया कि सोमवार को अपने भाई ओम के साथ उड़द की फसल कटवाने के लिए मजदूर तलाशने के लिए ग्राम रजवारा गया था। ग्राम रजवारा में स्थित एक दुकान के पास पहुंचकर मजदूरों के बारे में पूछा तो एक व्यक्ति आया और उसका हाथ पकड़कर नाम व पता पूछने लगा।
विज्ञापन

नाम-पता बताने पर करीब 15-20 गांव के लोग आ गए और गाली गलौज करते हुए लाठी-डंडों और सरिया से पिटाई करने लगे। किसी प्रकार उन्होंने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। पत्र में पीड़ित ने आरोप लगाया कि इस दौरान मजूदरों को देने के लिए रखे करीब छह हजार रुपये और उसके भाई के हाथ में पहने हुए चांदी का ब्रेसलेट छीन ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्र में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरीशंकर चंद ने बताया कि ग्राम रजवारा में दो पक्षों के बीच वाद विवाद और मारपीट की घटना की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed