{"_id":"662ec8de0e483f44620135d4","slug":"assault-with-guard-at-petrop-pump-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-113957-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: पेट्रोप पंप पर गार्ड के साथ मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: पेट्रोप पंप पर गार्ड के साथ मारपीट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
महरौनी। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सैदपुर स्थित एक पेट्रोल पंप पर बीती रात स्कार्पियो सवार छह-सात लोगों ने गार्ड को बेरहमी से पीटा। गार्ड को सीएचसी महरौनी भेजा गया, यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
ग्राम सैदपुर निवासी जगभान प्रताप सिंह का गांव में ही पेट्रोल पंप है। 26 अप्रैल की रात उनके पेट्रोल पंप का गार्ड बृषभान सिंह ड्यूटी पर था। रात्रि लगभग साढे़ 9 बजे पेट्रोल पंप पर एक काले रंग की स्कार्पियो आकर रुकी। उससे उतरकर एक महिला टॉयलेट करने चली गई। इसी दौरान वाहन से निकले कुछ लोग कैंपस में पेड़ से कटहल तोड़ने लगे। गार्ड ने मना किया तो आरोपी लात-घूंसों से उसे पीटने लगे। कुछ आरोपी स्कार्पियो से लाठी, डंडे व हॉकी उठा लाए और गार्ड की ताबड़तोड़ पिटाई की। घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पेट्रोल पंप के मालिक की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात 6-7 आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। स्कार्पियो का नंबर मध्यप्रदेश के रायसेन का बताया जा रहा है।