फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Arya Samaj sentinel of Indian culture

आर्य समाज भारतीय संस्कृति का प्रहरी

Sun, 22 Jan 2017 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 22 Jan 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
Arya Samaj sentinel of Indian culture
education lalitpur news - फोटो : amar ujala, lalitpur news
आर्य वीर दल कैमथल अलीगढ़ के तत्वाधान में आयोजित 21वीं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह शुक्रवार को स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख दरयाव सिंह परमार और अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष कृष्णा अमर सिंह ने की। बतौर विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य सुशील कुमार रहे। इस मौके पर मुख्य अतिथि दरयाव सिंह परमार ने कहा कि भारतीय संस्कृति की रक्षार्थ आर्य समाज एक सजग प्रहरी की तरह कार्य कर रहा है।अध्यक्षीय उद्वोधन में कृष्णा सिंह ने कहा कि संस्कारवान युवा पीढ़ी ही राष्ट्र की सच्ची धरोहर है। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से सनातन भारतीय संस्कृति और महापुरुषों के जीवन संबंधी ज्ञान मिल रहा है। आर्य वीर दल उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष/निदेशक पंकज आर्य ने कहा कि राष्ट्र की रक्षा का दायित्व जिस प्रकार सीमा पर सैनिकों का है उसी प्रकार समाज में सभी नागरिकों को निभाना होगा, तभी एक सशक्त राष्ट्र निर्माण की परिकल्पना पूर्ण होगी।
विज्ञापन

 जनपद स्तर पर प्रतियोगिता उच्च वर्ग (सी) में जयदेव यादव, माध्यम वर्ग (बी) में व्योम तिवारी और प्राथमिक वर्ग (ए) में रुक्मणी पटेल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जनपद के तेरह परीक्षा केन्द्रों पर प्रत्येक केंद्र में टॉपर रहे सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र, स्मृति चिह्न एवं हाट पॉट पुरस्कार वितरित किये गये।इसके अलावा परीक्षा को सफल बनाने के लिये आर्य प्रधान पुरुषोत्तम नारायण दुबे और सभी परीक्षा केन्द्रों के प्रधानाचार्यों को आर्य वीर दल अलीगढ़ द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आर्य वीर दल उत्तर प्रदेश के महामंत्री जितेंद्र शर्मा, पवन आर्य, पार्षद अनिल शर्मा, राजेंद्र दीक्षित, जुगुल पुष्पकार, अमित रावत, राम सेवक निरंजन, महेश खटीक, मनोज शर्मा, शशिकांत मिश्रा, भगवत भोडेले, शैलेंद्र श्रीमाली, कुंवर सिंह कुशवाहा, साहिल जैन उपस्थित रहे। संचालन शिक्षक लखन लाल आर्य और अखिलेश तिवारी ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed