फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Archaeological property will be saved in Bundeli Heritage Museum

Lalitpur News: बुंदेली विरासत म्यूजियम में सहेजी जाएगी पुरातत्व संपदा

Sun, 01 Jan 2023 10:03 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 10:03 PM IST
विज्ञापन
Archaeological property will be saved in Bundeli Heritage Museum
ललितपुर। जिले की पुरातत्व संपदा और बुंदेलखंड की संस्कृति को संरक्षित करने के लिए गांव सौजना में बुंदेली विरासत म्यूजियम बनाया जाएगा। इसके लिए पर्यटन विभाग ने जमीन की खोज शुरू कर दी है। इस म्यूजियम में प्राचीन मूर्तियों और अन्य अवशेषों का संरक्षण किया जाएगा। साथ ही पर्यटक पुरातत्व संपदा के इतिहास और कला के बारे में जान सकेंगे।
विज्ञापन

विंध्याचल पर्वत शृंखला से घिरे ललितपुर का बुंदेलखंड में ऐतिहासिक महत्व है। जिले के ब्लॉक महरौनी के गांव सौजना क्षेत्र में कई ऐसे क्षेत्र हैं, जहां पर कुछ साल पहले खोदाई के दौरान प्राचीन मूर्तियां मिलीं। कुछ मूर्तियों को संरक्षित कर संग्रहालय में रखवा दिया गया। जबकि कुछ मूर्तियां आज भी सौजना में रखी हुई हैं।
विज्ञापन

अब इन मूर्तियों और अन्य अवशेषों को संरक्षित किया जाएगा। इसके लिए गांव सौजना में बुंदेली विरासत म्यूजियम का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए करीब चार हेक्टेयर भूमि की चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। विभागीय अधिकारियों के अनुसार भूमि मिलने के बाद काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किलों का किया जा रहा जीर्णोद्धार
जिले के विभिन्न क्षेत्रों में किला और कोठी बनी हुई हैं। कुछ माह पूर्व शासन ने जिले की ऐसी ही सात धरोहरों को जीर्णोद्धार करने के लिए चयनित किया था। इन दिनों जीर्णोद्धार का काम चल रहा है। इन्हें पर्यटन स्थल के रूप में तैयार किया जा रहा है।
प्राकृतिक पर्यटन स्थलों का हो रहा विकास
जिले में कई प्राकृतिक स्थल हैं। जहां का नजारा काफी अच्छा और मनोरम होता है। जनपद के इन दर्शनीय स्थलों को प्रदेश के पर्यटन पटल पर लाने के लिए विकसित किया जा रहा है। जिससे कि इस क्षेत्र के लोगों को रोजगार मिलने लगेगा।

राजस्व गांव सौजना में बुंदेली विरासत म्यूजियम बनाया जाएगा। जिसमें इस क्षेत्र की पुरातात्विक संपदा जैसे मूर्तियां, उनके अवशेषों को संरक्षित किया जाएगा। इसके लिए भूमि चयन की प्रक्रिया की जा रही है।
हेमलता, पर्यटक अधिकारी/सचिव जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed