फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Appearance festival of Lord Parshuram will be celebrated with pomp

Lalitpur News: धूमधाम से मनाया जाएगा भगवान परशुराम का प्राकट्योत्सव

Thu, 02 May 2024 03:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
Appearance festival of Lord Parshuram will be celebrated with pomp
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महरौनी। टीकमगढ़ रोड स्थित एक मैरिज गार्डन में ब्राह्मण महामंडल की बैठक में 10 मई को अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय कर सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई।

ब्राह्मण समाजोत्थान सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अंतर्गत प्रातः कालीन बेला में मड़ावरा रोड, पंडा कॉलोनी स्थित भगवान परशुराम मंदिर में पूजन होगा। तत्पश्चात सुंदरकांड पाठ होगा। दोपहर दो बजे से शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। सर्वसम्मति से पं. शैलेंद्र नायक को भगवान परशुराम जन्मोत्सव का संयोजक मनोनीत किया गया। सहसंयोजक के रूप में पांच सदस्यीय टीम का गठन किया गया, जिसमें बृजेश रिछारिया, अभय दुबे, अजय पांडेय, बृजेश तिवारी और अवधेश नायक को रखा गया। शोभायात्रा संयोजन हेतु गठित टीम में संजय पांडेय भारत, सूर्यकांत त्रिपाठी, संजय भोंडेले, दीपक तिवारी मोना, पीयूष शुक्ला, पिंकू रावत, गौरव रावत, कृष्णकांत नायक, विनय नायक, शशिकांत तिवारी टीकरा, राजीव बाजपेयी, प्रशांत पारासर, मुकेश नायक बृजेश चौबे, कृष्णकांत चौबे, गौरव कौशिक आदि को जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने हेतु तैयारियों में जुट जाने की अपील की गई। बैठक में श्रीप्रकाश दीक्षित, फूलचंद्र बाजपेयी, रामविलास कटारे, रामकुमार नायक, कमलेश पंडा, पुष्पेंद्र पटेरिया, नाथूराम दुबे आदि उपस्थित रहे। संचालन सूर्यकांत त्रिपाठी ने और आभार अजय पांडेय ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed